February 11, 2026 12:33 pm
ब्रेकिंग
MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ...
रायपुर संभाग

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ और राज्य कर्मचारी संघ ने स्वतंत्रता दिवस संयुक्त रूप से मनाया

#स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया

रायपुर । भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस को राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के साथ संयुक्त रूप से मनाया। इस अवसर पर मेरिन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के निकट राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय प्रांगण में पेंशनरों और कर्मचारियों के बीच राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव द्वारा भारतमाता चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भारतमाता की जय, तिरंगे झंडे की जय आदि देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। संपूर्ण स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का संचालन तथा संयोजन राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में वीरेन्द्र नामदेव ने राष्ट्रहित को सर्वोपरी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किले के प्राचीर से दिए गए स्वतंत्रता दिवस के संबोधन संदेश की ओर ध्यान आकर्षित किया जिसमें उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया है। इसे सभी पेंशनरों और कर्मचारी जगत को आत्मसात करने का आव्हान किया और स्वदेशी को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के महामंत्री ए के चेलक, पेंशनर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, जे पी मिश्रा, तपन चक्रवर्ती, जी एच सागर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक से सेवानिवृत आई आर साहू तथा रेशम विभाग से ए के कावड़े ने पेंशनर्स महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण किया।
इस आजादी पर्व पर दोनों संगठन के प्रमुख नेता क्रमशः अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, टी पी सिंह, प्रवीण कुमार त्रिवेदी,आर जी बोहरे, बी आर रावत,डॉ विनोद वर्मा,ओ पी पाल, संतोष ध्रुव, एहसान तिग्गा, मन्नू लाल भतपहरी,नरसिंग राम, बी डी उपाध्याय,ओ डी शर्मा, हरेंद्र चंद्राकर,आर के साहू, एम आर वर्मा, अनिल तिवारी, व्ही टी सत्यम, हीरालाल नामदेव,शरद अग्रवाल,विंसेंट जोसफ, शैलेन्द्र सिन्हा, आर के टंडन ,आर के दीक्षित,अशोक कुमार कावड़े, इतवारी राम साहू, एन के चौबे आदि के अलावा अनेक लोग आजादी के पर्व में शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button