February 23, 2026 5:50 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

नीमच में पत्नी की गला काटकर हत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले की कुकड़ेश्वर पुलिस ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या करने वाले फरार आरोपी पति को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में टीम ने इस उपलब्धि को हासिल किया।

घटना का विवरण

22 मई, 2025 की रात को कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के कडीखुर्द गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। फरियादी मदनलाल बंजारा (40) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जीजा जितेंद्र बंजारा (40), जो पिछले तीन साल से अपनी पत्नी आशाबाई (35) और दो बच्चों के साथ कडीखुर्द में रह रहा था, ने पारिवारिक विवाद के चलते आशाबाई के गले और हाथ पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए आशाबाई के 15 वर्षीय बेटे नितिन को भी कुल्हाड़ी से चोटें आईं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद जितेंद्र बंजारा फरार हो गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुकड़ेश्वर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतका आशाबाई का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके भाई मदनलाल को सौंप दिया गया। आरोपी जितेंद्र बंजारा की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने दो अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कीं।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने मजबूत खुफिया जानकारी के आधार पर 36 घंटे के भीतर उज्जैन जिले से आरोपी जितेंद्र बंजारा को पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी आशाबाई की हत्या करने और बीच-बचाव करने आए अपने बेटे नितिन को भी कुल्हाड़ी से घायल करने की बात कबूल की। जितेंद्र बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button