March 2, 2026 10:19 am
ब्रेकिंग
Greater Noida Accident: खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर टिल्लू उर्फ प्रिंस हत्याकांड: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर 90 मीटर क्षेत्र में खुदाई, बड़ा खुलासा जल्द इजराइल का भीषण हमला: ईरान का 'गांधी अस्पताल' बना खंडहर, तबाही का खौफनाक Video आया सामने Ravi Yoga 2026: आज बन रहा है दुर्लभ रवि योग, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि...
उत्तरप्रदेश

‘मेरी वाइफ को रखकर दोस्त ने अपनी वाली को भेजा…’ युवक का आरोप; गजब है पत्नियों की अदला-बदली की कहानी

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज‘ में दो दुल्हनें ट्रेन से गलती से एक-दूसरे के पति के साथ चली जाती हैं. इस तरह पत्नियों की अदला-बदली हो जाती है. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, लेकिन यहां पत्नियों की अदला-बदली किसी गलतफहमी की वजह से नहीं हुई. बल्कि, यहां खुद एक युवक अपनी पत्नी पर अपने दोस्त के साथ रहने और कोर्ट मैरिज करने का दबाव बना रहा है और खुद दोस्त की पत्नी के साथ रह रहा है.

अनूप नाम का युवक अपनी पत्नी को अपने दोस्त पप्पू के साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा है और खुद भी पप्पू की पत्नी के साथ 4 महीने से रहा है. पप्पू ने बताया कि जब भी वह अनूप की पत्नी को अनूप के घर भेजता है. वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है. इसमें मेरी पत्नी सविता भी उसका साथ दे रही है. मेरी पत्नी भी मुझ पर अनूप की पत्नी से कोर्ट मैरिज करने का दबाव डाल रही है. मैं और अनूप की पत्नी 4 महीने से मजबूरी में साथ रह रहे हैं.

2 साल पहले हुई थी अनूप की शादी

अनूप की पत्नी लोनी कटरा की रहने वाली है. उसने बताया कि उसकी शादी अनूप से 2 साल पहले हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही अनूप उसके साथ मारपीट करने लगा था. महिला ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर अनूप उसे मायके छोड़ आया था. इसके बाद करीब डेढ़ साल तक वह अपने मायके में ही रही. फिर उसके मायके वालों ने उसे समझाकर ससुराल भेज दिया था. पत्नी ने कहा कि जब से मैं मायके से आई हूं. उसके बाद से ही अनूप मुझ पर पप्पू के साथ रहने का दबाव बना रहा है. मैं विरोध करती हूं तो मुझे जान से मारने की धमकी देता है और कहता कि मेरे घर में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है. तुम पप्पू के साथ ही पति-पत्नी की तरह रहो.

4 महीने से साथ रहे हैं दोनों

पप्पू ने बताया कि जब मैं घर पर नहीं होता था. तब अनूप अक्सर मेरे घर आता था. इसी बीच मेरी पत्नी और अनूप के बीच नजदीकियां बढ़ गई. दोनों के बीच संबंध भी बने हैं. अनूप किसी भी कीमत पर मेरी पत्नी को नहीं छोड़ रहा है और 4 महीने से दोनों साथ रहे हैं. दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है. मेरी पत्नी ने मुझे 10 हजार रुपये दिए और कहा कि तुम भी अनूप की पत्नी से कोर्ट मैरिज कर लो.

अहमदाबाद में नौकरी करते हैं युवक

पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि अनूप, उसकी पत्नी और पप्पू, सविता के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रही हैं. दोनों युवक 7 साल से अहमदाबाद में नौकरी कर रहे हैं और वहीं दोनों एक-दूसरे से 200 मीटर की दूरी पर रहते हैं. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. इस वजह से दोनों का एक-दूसरे के घर पर आना जाना था. पप्पू की शादी 7 साल पहले ही हुई थी.

Related Articles

Back to top button