February 11, 2026 11:47 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

मेरठ: फंदे से लटका था युवक, कांस्टेबल ने बचा ली जान; CPR देकर हॉस्पिटल पहुंचाया

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर से पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को सूचना मिली कि विशाल नाम का एक युवक अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा रहा है. मात्र 5 मिनट के अंदर पीआरवी मौके पर पहुंची और फांसी की फंदे से झूल रहे विशाल को नीचे उतार कर सीपीआर दिया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

मेरठ में बुधवार को पीआरवी के जवानों ने कमाल कर दिया. फांसी की सूचना पर 5 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच कर एक युवक की जान बचा ली. पीआरवी को विशाल के पिता दौलतराम से जानकारी मिली कि बेटे विशाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और फांसी लगाने जा रहा है. इसी सूचना पर तत्काल प्रभाव से पुलिस लोकेशन पर पहुंच गई और फिर बंद दरवाजा तोड़कर विशाल को फांसी के फंदे उतार लिया.

पारिवारिक कलह में की आत्महत्या की कोशिश

उस समय विशाल बेहोशी की हालत में था. मौके पर पहुंच कर पीआरवी के जवान सिद्धांत तोमर ने पहले तो लोहे के दरवाजे को हथौड़े से तोड़कर विशाल को बचाया. विशाल को फांसी के फंदे से उतारने के बाद पीआरवी के जवान ने सीपीआर भी दिया और गाड़ी में बैठा कर निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया था. गंगानगर थाने के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि विशाल की उम्र करीब 20 साल है, पारिवारिक कलह और दोस्तों से कहासुनी होने के बाद विशाल तनाव में आ गया था.

कांस्टेबल की तत्परता से बची जान

उन्होंने बताया कि पीआरवी में सवार कांस्टेबल सिद्धांत तोमर और ड्राइवर हरिओम 5 मिनट के अंदर अंदर मौके पर पहुंच गए थे. विशाल की जान बचा कर उस अस्पताल में भर्ती करा दिया है. हालांकि, डॉक्टर की माने तो विशाल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. पुलिस की इस तत्परता की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कांस्टेबल युवक को सीपीआर देता हुआ नजर आ रहा है.

Related Articles

Back to top button