April 4, 2026 10:37 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

ड्यूटी से गायब रहने वाली महिला टीचर बर्खास्त, कवर्धा डीईओ ने लिया एक्शन

कवर्धा: ड्यूटी पर नहीं आने और स्कूल से गायब रहने वाली महिला शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया. कबीरधाम जिला शिक्षा अधिकारी ने ये कार्रवाई की. डीईओ की कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति है. सबसे ज्यादा घबराए हुए वैसे शिक्षक हैं जो स्कूल नहीं आते हैं. जिले में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने और सुधार की कवायद लगातार जारी है.

महिला शिक्षक को किया बर्खास्त: एफआर वर्मा को जिले का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. डीईओ बनते ही एफआर वर्मा लगातार स्कूल से जुड़ी शिकायतों को देख रहे हैं. जहां कहीं भी कमी या लापरवाही बरती जा रही है वहां जांच कर रहे हैं. इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत मिली. शिकायत में बताया गया कि सोनपुर प्राथमिक शाला में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका हमेशा गायब रहती है.

जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई: जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच कराई. जांच में ये बात सामने आई कि वास्तव में सोनपुर प्राथमिक शाला में पढ़ाने वाली सहायक शिक्षिका एल बी ममता कुमार साहू लंबे वक्त से स्कूल नहीं आ रही. शिक्षिका के स्कूल नहीं आने बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित हो रही है. शिक्षिका के नहीं आने का असर बच्चों के परीक्षा परिणाम पर भी पड़ रहा है. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद शिक्षिका ममता साहू को बर्खास्त कर दिया गया.

2019 टीचर स्कूल से गायब: स्कूल के रजिस्टर से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका ममता साहू जून 2019 से आज तक विद्यालय से अब्सेंट चल रही है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बार बार स्पष्टीकरण मांगा गया, यहां तक कि 28 अप्रैल 2025 को नोटिस भी थमाया गया. बाद में शिक्षिका ने 26 मई 2025 को बीमारी का बहाना बनाते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया, लेकिन जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया.

क्या कहता है नियम: नियमों के मुताबिक, 3 साल से अधिक समय तक अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरकारी सेवा से बर्खास्तगी का प्रावधान है. इसी आदेश का पालन करते हुए डीईओ वर्मा ने दिनांक 20-08-2025 को ऑफिसियल आदेश जारी कर शिक्षिका को सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस कार्रवाई के बाद जिलेभर के शिक्षकों में हड़कंप मच गया. डीईओ एफआर वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा की लापरवाही और मनमानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button