February 11, 2026 4:49 pm
ब्रेकिंग
सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार...
मनोरंजन

‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ के मोहन भटनागर आजकल क्या कर रहे हैं? जानें उनके बारे में

2011 में कलर्स चैनल पर ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ सीरियल टेलीकास्ट होता था. लगभग डेढ़ साल ये सीरियल टीवी पर छाया रहा और इसकी कहानी पत्रकार मोहन भटनागर (कुणाल करन कपूर) और मेघा व्यास (अकांक्षा सिंह) के ईर्द-गिर्द रही. मोहन भटनागर के रोल में कुणाल करन कपूर को लोगों ने खूब पसंद किया था और इसके दो सीजन आए थे जो उस समय के सुपरहिट सीरियल में एक रहे. कुणाल करन कपूर आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं.

22 अगस्त 1982 को मुंबई में जन्में कुणाल करन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत रीमिक्स (2004) से की थी जो स्टार वन पर टेलीकास्ट होता था. इसके बाद उन्होंने सुपरहिट सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ किया जो सब टीवी पर आता था. कुणाल करन कपूर ने किन-किन सीरियल में काम किया था और आज वो क्या कर रहे हैं, आइए बताते हैं.

कुणाल करन कपूर का एक्टिंग करियर

‘रीमिक्स’ और ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ जैसे सुपरहिट सीरियल करने के बाद कुणाल करन कपूर ‘मीत मिला दे रब्बा’, ‘मायका’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘रिश्तों से बड़ी प्रथा’ जैसे डेली सोप्स में नजर आए थे. 2011 के अंत में ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ में पहली बार कुणाल करन कपूर ने बतौर लीड एक्टर काम किया और घर-घर उन्हें पहचान मिली.

लोगों ने अकांक्षा सिंह के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था और मेघा-मोहन के नाम से इनकी जोड़ी लोकप्रिय हुई थी. 2012 के अंत में ये शो बंद हो गया था लेकिन पब्लिक डिमांड पर ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा 2’ भी आया था लेकिन 2013 के मिड में वो खत्म हो गया था. इसके बाद कुणाल 2015 में ‘डोली अरमानों की’ में नजर आए. 2019 में कुणाल की पहली वेब सीरीज ‘द रेकर केस’ वूट सिलेक्ट पर आया था.

कुणाल करन कपूर आजकल क्या कर रहे हैं?

2022 में उनका सीरियल ‘जिद्दी दिल माने ना’ आया और 2023 में उनका नया शो ‘मैत्री’ आया. 2025 में सब टीवी पर ‘तेनाली रामा’ शुरू हुआ और आजकल कुणाल करन कपूर उसी में नजर आ रहे हैं.

कुणाल कपूर ने 2004 में करियर की शुरुआत की लेकिन ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ शो के बाद उनके करियर को ग्रोथ मिली और आज भी वो टीवी पर अच्छा काम कर रहे हैं. कुणाल कुपूर ने अभी तक शादी नहीं की है और अपनी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. कुणाल को एक्टिंग के अलावा फोटोग्राफी का भी बहुत शौक है और उनके इंस्टाग्राम पर उनके इस शौक के सबूत देख सकते हैं.

Related Articles

Back to top button