February 12, 2026 2:00 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

Archana Tiwari की ‘धाकड़’ प्रोफाइल.. छात्र राजनीति, वकालत और जज बनने का सपना, बड़े सपनों की बीच शादी बन रही थी रोड़ा!

कटनी: कटनी अर्चना तिवारी, जिसके लापता होने के चलते पिछले कुछ दिनों से पुलिस की नींद हराम थी। 24 घंटे मीडिया की सुर्खियां बनी हुई थी। घरवालों की जान मानो हलक पर आ गई थी। कारण सिर्फ और सिर्फ एक अर्चना, जिसे जमीन खा गई या आसमान निगल गया, 12 दिन तक किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। लेकिन इस मामले में 20 अगस्त को पुलिस ने सब कुछ साफ कर दिया। एसआरपी भोपाल ने जब अर्चना का जानकारी साझा की, तो सब के होश उड़ गए। अर्चना के लापता होने की जो वजह सामने आई, वो ये थी कि उसके सपने बहुत बड़े थे, वो जज बनना चाहती थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी के लिए एक पटवारी लड़का चुन लिया था।

भोपाल एसआरपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बुधवार की दोपहर अर्चना के लापता होने की पूरी कहानी पेश की। उन्होंने जो बताया उससे सभी के होश उड़ गए। एसआरपी के मुताबिक अर्चना ने इस पूरे मामले का ठीकरा अपने परिजनों पर फोड़ते हुए तमाम कयासों पर विराम लगा दिया, जो पुलिस, मीडिया और तमाम के जहन में चल रहे थे। उनके अनुसार अर्चना आगे और पढ़ना चाहती थी, जज बनना चाहती थी। लेकिन उसके परिवार वाले उसकी पढ़ाई रोक कर शादी करने पर आमादा थे। फिर क्या था, अर्चना ने अपने दिमाग का ऐसा इस्तेमाल किया, कि हर कोई हैरान रह गया। वकील साहिबा ने अपना पूरा दिमाग लगाया, दोस्तो का सहारा लिया और ऐसी रचना रची, कि घर, परिवार, पुलिस, मीडिया तो छोड़िए, पूरा देश हैरान रह गया। 13 दिन चली आंख मिचोली के खेल में कई लोग तो बेवजह ही फंस गए।

पूरे मामले का में जो अब बात निकलकर सामने आई है, वो ये है कि सारांश, तेजिंदर व आरक्षक राम तोमर को अर्चना ने फ्री में ही नाप लिया। अर्चना तो सही सलामत घर पहुंच जाएगी, लेकिन दोस्ती का फर्ज निभाने वाले का क्या होगा। यह तो भविष्य के गर्भ में है।

Related Articles

Back to top button