February 12, 2026 8:22 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

धार की ‘इमामबाड़ा’ पर PWD का कब्जा! जुमे पर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर STF-पुलिस टीमें तैनात

भोपाल : मध्य प्रदेश के धार में इमामबाड़ा की इमारत को लेकर एक बार फिर विवाद गहराने की आशंका के बीच जिले में अलर्ट रखा गया है। दरअसल, इस इमारत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके बाद 20 अगस्त तड़के सुबह 4 बजे जिला प्रशासन ने इमामबाड़ा के मुख्य द्वार पर लोहे का बड़ा गेट लगाकर ताला जड़ दिया था और इमारत को लोक निर्माण विभाग (PWD) के सुपुर्द कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद आज पहला जुमा होने के कारण विवाद गहराने की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है।

इमामबाड़ा इमारत पर शहर का मुस्लिम समाज धार्मिक स्थल के रूप में दावा करता है। ऐसे में हर शुक्रवार (जुमे) को इमामबाड़े में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटते हैं, लेकिन अब यह इमारत PWD के कब्जे में हैं, ऐसे में मामला बेहद संवेदनशील हो गया है और बवाल कटने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे शहर में सैकड़ों की संख्या में पुलिसबल के साथ एसटीएफ (STF) को तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला है। इमामबाड़ा परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button