February 11, 2026 5:01 pm
ब्रेकिंग
Girodpuri Mela 2026: गिरौदपुरी मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए ... CM विष्णुदेव साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, हनुमान मंदिर में टेका मत्था; प्रदेश की खुशहाली की काम... Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में...
पंजाब

पंजाब की सबसे ‘हॉट सीट’ पर राजनीतिक हलचल, आजाद उम्मीदवार के नाम का हुआ ऐलान

तरनतारन : पंजाब की राजनीति एक बार फिर तरनतारन पर केंद्रित हो गई है। हर कोई अपनी पार्टी के उम्मीदवार को मैदान में उतार रहा है। इस चुनाव में बीबा अमृत कौर मलोआ ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, बीबा अमृत कौर मलोआ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपी बेअंत सिंह और पूर्व सांसद बीबी बिमल कौर खालसा की बेटी हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के कल निधन के कारण यह चुनाव हो रहा है। अब यह उपचुनाव “हॉट सीट” बन गया है और सभी दल अपने-अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं।

शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने सबसे पहले अपने उम्मीदवार की घोषणा की है और प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को मैदान में उतारा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन राजनीतिक गर्मी को देखते हुए अगले कुछ दिनों में यह तस्वीर भी साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button