March 15, 2026 4:03 pm
ब्रेकिंग
Khunti Crime News: खूंटी के रनिया में पीएलएफआई नक्सली का आतंक, जमीन कारोबारी से मांगी लेवी; दहशत में... Ranchi Kshatriya Samagam 2026: रांची में क्षत्रिय एकता का महाकुंभ, देश के कोने-कोने से आए लोग; समाज ... दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बीजेपी नेता की पिटाई! पार्किंग में विवाद के बाद जमकर चले लात-घूंसे; हमले में म... Bhoramdeo Mahotsav 2026: भोरमदेव महोत्सव की तारीखों का ऐलान, कबीरधाम के छपरी में होगा सांस्कृतिक महा... Dhamtari News: कलेक्ट्रेट के करीब अवैध प्लॉटिंग का पर्दाफाश, बेखौफ भू-माफियाओं ने काटी कॉलोनी; नियमो... पावर हाउस स्टेशन पर खाकी का खौफनाक चेहरा! पुलिस कॉन्स्टेबल ने युवक को बंदूक की बट से पीटा; वीडियो वा... Dhamtari News: घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के कई होटलों पर छापा; ... Student Suicide: हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, जान देने से पहले पिता को फोन पर सुनाई अपनी पीड़ा; प... Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20... CG Green Summit 2026: छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का समापन, पर्यावरण सुरक्षा और इको-फ्रेंडली विकास पर विशेष...
देश

चांडिल में रेल हादसा, दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं, कई डिब्बे पटरी से उतरे… सभी ट्रेंनें रद्द

झारखंड के चांडिल से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार सुबह 4:15 बजे आद्रा रेल मंडल के चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पोल संख्या 375/22 के पास दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. टक्कर के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गयाय

मिली जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर आ रही थी. शुरुआती जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि घटना किन कारणों से हुई है, फिलहाल इसे लेकर रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है.

दूसरी मालगाड़ी से हुई टक्कर

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी. चांडिल स्टेशन पार करने के बाद वो पटरी से उतर गई. डिरेल हुई मालगाड़ी के कई डब्बे विपरित दिशा से आने वाले ट्रैक पर आ गए

उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गए, जिससे दूसरी मालगाड़ी के भी कई डिब्बे पटरी से उतर कर डिरेल हो गए. यह दुर्घटना पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच हुई है

इस रूट की ट्रेनें हुईं रद्द

चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर चलने वाली सभी यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है.

ट्रैक को पुनः सुचारू रूप से बहाली करने में कम से कम 24 घंटे का समय लग सकता है. फिलहाल रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारी मौके स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे है इसके साथ ही राहत और मरम्मत कार्य शुरू हो गया है.

उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गए, जिससे दूसरी मालगाड़ी के भी कई डिब्बे पटरी से उतर कर डिरेल हो गए. यह दुर्घटना पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच हुई है.

इस रूट की ट्रेनें हुईं रद्द

चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर चलने वाली सभी यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है.

ट्रैक को पुनः सुचारू रूप से बहाली करने में कम से कम 24 घंटे का समय लग सकता है. फिलहाल रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारी मौके स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे है इसके साथ ही राहत और मरम्मत कार्य शुरू हो गया है.

Related Articles

Back to top button