February 13, 2026 3:52 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

पंजाब के कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों के लिए एक नई नीति शुरू की है। यह नई नीति पंजाब प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित है। इस बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह नीति अनोखी है क्योंकि पहले उद्योगपतियों को यह पता ही नहीं होता था कि प्रदूषण बोर्ड से अनुमति कहां से लेनी है और उनका पैसा उनके कारोबार में लगा रहता था। अब उद्योगपतियों को इस समस्या से राहत मिलेगी।

हम प्रदूषण बोर्ड को कुछ वरिष्ठ अधिकारी सौंप रहे हैं, जिसके बाद व्यापारियों को बहुत आसानी होगी और वे अपने उद्योग शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी है क्योंकि सरकारें उन्हें परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बनती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उद्योग जगत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज के बाद उनके लिए काम करना आसान हो जाएगा, जबकि पिछली सरकारें व्यापारियों के काम में अड़चनें पैदा करती थीं, जिसके कारण व्यापारी पंजाब से बाहर जाकर उद्योग लगाते थे और हम ऐसा नहीं होने देंगे क्योंकि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और कृषि के साथ-साथ यहां उद्योग भी चलेंगे, जिससे पंजाब का आर्थिक विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि पंजाब के हर घर में चूल्हा जले। पंजाब की धरती इतनी बरकत वाली है कि यहां आकर कोई भूखा नहीं मरता।

Related Articles

Back to top button