April 3, 2026 10:13 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
विदेश

Middle East Crisis Update: हूतियों का बड़ा ऐलान: होर्मुज के बाद बंद होगा एक और समुद्री रास्ता, वैश्विक सप्लाई चेन पर बड़ा खतरा

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का दायरा और बड़ा होता नजर आ रहा है. इजराइली सेना ने आज सुबह बताया कि उसने यमन से दागी गई एक मिसाइल की पहचान की है. युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहली बार है जब यमन से कोई मिसाइल दागी गई है. यमन के हूती लड़ाकों ने गाजा युद्ध के दौरान हमास और फिलिस्तीन के लोगों के समर्थन में लाल सागर पर इजराइली और अमेरिकी जहाजों की एंट्री बैन कर दी थी.

यह मिसाइल तब दागी गई, जब एक दिन पहले ही ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा था कि अगर ईरान और एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस के खिलाफ कार्रवाई जारी रहती है तो वे भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी यह दखलंदाजी किस रूप में होगी. खबरों के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने इजराइल के परमाणु स्थल डिमोना पर बैलिस्टिक दागी है.

बड़ सकता है टकराव

हूती विद्रोहियों के इस युद्ध में शामिल होने से पूरे क्षेत्र में एक बड़े टकराव की आशंका बढ़ गई है. यह आशंका इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि हूती विद्रोहियों में यमन की सीमाओं से काफी दूर स्थित ठिकानों पर हमला करने और अरब सागर और लाल सागर के आस-पास के समुद्री मार्गों को बाधित करने की क्षमता है. 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले के बाद, गाजा में हमास के समर्थन में उन्होंने ऐसा पहले भी किया था.

होर्मुज के बाद बंद होगी दुनिया की एक और शिपिंग लाइन

लेबनान और इराक में मौजूद ईरान के शिया सहयोगी पहले ही इस क्षेत्रीय युद्ध में शामिल हो चुके हैं. अब हूती के दखल के बाद बाब अल-मंदेब (Bab el-Mandeb) के बंद होने की आशंका है. बाब अल-मंजेब दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री चोकपॉइंट्स में से एक है. इसे यह यमन (अरब प्रायद्वीप) और जिबूती/इरिट्रिया (अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका) के बीच स्थित है.

यह रेड सी को अदन की खाड़ी और भारतीय महासागर से जोड़ता है. यह स्वेज नहर तक पहुंचने का एकमात्र समुद्री रास्ता है और दुनिया का लगभग 10-15 फीसद समुद्री व्यापार इसी रूट से होता है. होर्मुज पर पहले ही ईरान ने बैन लगा दिया है, अगर हूती इसे भी बंद कर देते हैं, तो दुनिया में एक बड़ा आर्थिक संकट पैदा हो सकता है.

Related Articles

Back to top button