February 23, 2026 9:28 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, ठेका रद्द करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज

बिलासपुर: चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से झटका लगा है. सुरेश ने सड़क का करोड़ों का ठेका रद्द किए जाने के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है.

हाईकोर्ट ने क्या कहा: मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने इस पर सुनवाई की. इसके बाद मामले में सीधे हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है. हालांकि, याचिकाकर्ता को छूट दी है कि वह अनुबंध के तहत उपलब्ध उपायों या अन्य कानूनी रास्तों का सहारा ले सकता है.

नेलनार–फोडोली–मिरतुर–गंगलूर रोड निर्माण कार्य से जुड़े विवाद पर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि यह मामला कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है और समझौते की धारा 28 के अनुसार विवाद का निपटारा आर्बिट्रेशन से होगा. आर्बिट्रेशन विवादों के निपटान की एक वैकल्पिक प्रक्रिया है.

याचिका में क्या था?: दरअसल, सुरेश चंद्राकर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका लगाई थी. इसमें 37 लाख रुपए की सुरक्षा निधि जब्त करने और 10% जुर्माना लगाए जाने को अनुचित बताया था. ठेकेदार ने 2.58 करोड़ के अपने अधूरे सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग की थी.

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड जानिए: मुकेश चंद्राकर बीजापुर के स्वतंत्र पत्रकार थे. कई समाचार चैनलों के साथ स्वतंत्र पत्रकारिता भी किया करते थे. 1 जनवरी 2025 को मुकेश चंद्राकर अपने घर से निकले और लापता हो गए थे. 3 जनवरी को उनकी लाश एक बंद पड़े सेप्टिक टैंक से मिली. पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड के रूप में एक सड़क ठेकेदार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था.

आरोपी का नाम सुरेश चंद्राकर है जो मुकेश चंद्राकर के रिश्तेदार भी बताए जाते हैं. ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अलावा उसके दो भाई और ठेकेदार का मुंशी समेत 4 आरोपी जेल में हैं. इस केस की जांच के लिए आईपीएस ऑफिसर मयंक गुर्जर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button