February 23, 2026 8:26 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने, बैज बोले बस्तर की हुई उपेक्षा,सिंहदेव ने किया पलटवार

बस्तर : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश भर में सियासी पारा हाई है. जिसके बाद छत्तीसगढ़ में दोनों ही बड़े राजनीतिक संगठनों में प्रदेश की जिम्मेदारी निभाने वाले प्रदेश के दोनों कांग्रेस-बीजेपी अध्यक्ष आमने सामने हैं. एक तरफ कांग्रेस ने बीजेपी के जनाधार वाले नेताओं की राजनीतिक हत्या करने का आरोप लगाकर बस्तर में उपेक्षा करने की बात कही है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कहा है कांग्रेस अपने संगठन पर ध्यान दें न कि बीजेपी पर.

मंत्रिमंडल में बस्तर की हुई उपेक्षा :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि बीजेपी के बड़े नेता जिनमें लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी बस्तर में हैं. साथ ही उनकी सरकार के दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर बस्तर के नेताओं को ही जिम्मेदारी दी गई थी. दो – दो मंत्री बस्तर में हुआ करते थे.वहीं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को मंत्री बनाने के सवाल पर दीपक बैज ने बयान दिया.

बीजेपी में अब वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक हत्या करने का प्रयास सरकार कर रही है. बीजेपी के पास कोई भरोसे के नेता बचे नहीं है. अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, लता उसेंडी और विक्रम उसेंडी ये सब नेता अब बीजेपी के लिए उपयुक्त नहीं है. जिसके कारण मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया है. स्पष्ट है बीजेपी इनका राजनीतिक दरवाजा हमेशा के लिए बंद कर रही है – दीपक बैज, पीसीसी चीफ

वहीं कांग्रेस के बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया है.

दीपक बैज के द्वारा अनुचित टिप्पणी की जा रही है. बल्कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपने संगठन पर ध्यान देना चाहिए. मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है कि वह किसे मंत्री बनाना चाहते हैं. पहले से ही केदार कश्यप बस्तर से मंत्री हैं. इसके अलावा कोंडागांव विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और मैं स्वयं प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में हूं – किरण सिंहदेव, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब कांग्रेस बड़े नेताओं को दरकिनार करने के आरोप लगाते हुए बीजेपी पर हमला कर रही है.वहीं दूसरी तरफ बीजेपी का मानना है कि किसी भी नेता को दरकिनार नहीं किया गया है,संगठन और पार्टी सबसे बड़ा होता है पद नहीं.जिसे जो काम दिया जाता है,वो पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button