February 23, 2026 3:50 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

Highway पर बने होटल-ढाबा मालिकों को लेकर आई अहम खबर, लग गई रोक

जालंधर: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने हर बार की तरफ एक बार फिर से सख्त कदम उठाने को लेकर निर्देश जारी किए है। शुक्रवार को जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हाईवे के किनारे किसी भी स्थिति में वाहन पार्क न किए जाएं।

उन्होंने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। डी.सी. ने कहा कि हाईवे किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने आर.टी.ए., आर.टी.ओ., पुलिस और सड़क सुरक्षा बल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पर सख्ती से अमल हो। उन्होंने हाईवे पर बने ढाबों के मालिकों को चेतावनी दी कि वे वाहन केवल ढाबे की पार्किंग में ही खड़े करवाएं। यदि ढाबे के बाहर खड़े वाहनों के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो ढाबा मालिक भी जिम्मेदार होंगे। बैठक में एस.डी.एम.-कम-ए.डी.सी. (डी) विवेक कुमार मोदी, सचिव आर.टी.ए. बलबीर राज सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम सुमनदीप कौर, ए.आर.टी.ओ. विशाल गोयल, रोड सेफ्टी कमेटी पंजाब के मेंबर विनोद अग्रवाल, जिला रोड सेफ्टी कमेटी के मेंबर तरसेम कपूर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

गांवों और हाईवे को जोड़ने वाली रोड़ प्वाइंट्स पर साइनबोर्ड, रंबल स्ट्रिप और रोड स्टड लगाए
डी.सी. ने कहा कि जहां भी गांवों की सड़कें हाईवे से मिलती हैं, वहां वाहनों की रफ्तार कम कराने के लिए साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप और रोड स्टड लगाए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही दिन के समय शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने के आदेश भी दिए।

आपातकालीन नंबर और हैल्पलाइन सुविधा
डी.सी. ने बताया कि हाईवे पर वाहन खराब होने या किसी अन्य मदद के लिए लोग राष्ट्रीय राजमार्ग हैल्पलाइन 1033 या आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं ट्रैफिक जाम, अनाधिकृत कट, ट्रैफिक लाइट समस्या या अन्य सुझावों के लिए जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप हैल्पलाइन 9646-222-555 जारी की है। प्राप्त शिकायतें संबंधित विभाग को भेजी जाएगी और उनका समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button