April 3, 2026 3:35 pm
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...
पंजाब

जालंधर में डॉक्टर को गोली मारने का मामला, बदमाशों की एक और CCTV फुटेज आई सामने

जालंधर : अर्बन स्टेट फेज 2 में सुपर मार्केट के बाहर किडनी अस्पताल के डॉ. राहुल सूद को गोली मारने वाले बदमाश दोमोरिया पुल के बाद अब सोढल इलाके में घूमते दिखाई दे रहे हैं। यहां पर भी एक बाइक पर आरोपी ट्रिपल राइडिंग किए हुए थे। सूत्रों की माने तो पुलिस को उनके बाइक का नंबर भी क्लीयर हो गया है लेकिन वह फर्जी है या सही, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं जालंधर के ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी दोमोरिया पुलिस से किशनपुरा चौक, दोआबा चौक से सोढल रोड पर गए थे। पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों को पकड़ने में जांच में जुटी है। ह्यमून सोर्सिस, टैक्निकल टीमें अलग अलग एंगलों पर जांच कर रही है।

सूत्रों ने दावा किया है कि बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। बदमाश जालंधर के ही बताए जा रहे हैं। बता दें कि मंगलवार की रात जालंधर हाईट्स रहने वाले किडनी अस्पताल के डॉ. राहुल सूद जब अर्बन स्टेट फेज 2 में सुपर मार्केट से सामान लेकर अपनी गाड़ी के पास आए तो पहले से ही उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचे 3 युवकों ने उन्हें उन्हीं की गाड़ी में जबरदस्ती डालने की कोशिश की। राहुल सूद ने उन्हें कैश व गोल्ड ले जाने की भी ऑफर की लेकिन आरोपी उन्हें गाड़ी में धकेलते रहे जिसके बाद राहुल सूद ने विरोध किया तो एक आरोपी ने गोली चला दी और फरार हो गए। गोली राहुल सूद के पैर पर लगी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू करते हुए थाना सात में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

Related Articles

Back to top button