March 30, 2026 10:03 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
मध्यप्रदेश

उज्जैन: 7 दिन बाद पत्नी निकली लुटेरी दुल्हन, पति करवाता था नए-नए युवकों से शादी, ऐसे हुआ गैंग का पर्दाफाश

मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर में पुलिस ने एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया, जिसमें पति खुद अपनी पत्नी की शादी नए-नए युवकों से करवाता था. पति-पत्नी दोनों के साथ एक गैंग शामिल थी, जो महिला की शादी करवाता था. फिर शादी के बाद महिला लाखों रूपये और जेवरात लेकर ससुराल से भाग आती थी. इस गैंग का खुलासा भी पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मिली शिकायत के चलते ही किया.

बड़नगर के भाट पचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खरसोद में रहने वाले रतनलाल सेन के बेटे जितेंद्र की शादी नहीं हो रही थी. जितेंद्र के लिए क रिश्ते देखे गए, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन आ जाती थी. कुछ दिनों पहले रतनलाल खाचरोद में रहने वाली विष्णु बाई के संपर्क में आया था. उसने अपने बेटे की शादी न होने वाली परेशानी विष्णु बाई को बताई.

21 अगस्त को गायब हो गई थी दुल्हन

रतनलाल की बात सुनकर विष्णु बाई ने रतनलाल को नागदा में रहने वाली नेहा नाम की एक युवती के बारे में बताया, लेकिन नेहा के परिवार के लोगों क गरीब बताया और शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की बात कही. फिर नेहा और जितेंद्र की शादी 14 अगस्त को गांव के ही एक मंदिर में करई गई थी. शुरुआत में तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब 21 अगस्त की सुबह नेहा अचानक गायब हो गई तो सभी लोग घबरा गए. नेहा को खूब ढूंढ़ा गया. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बावजूद भी जब नई दुल्हन का कोई पता नहीं चल पाया तो इसकी रिपोर्ट थाना भाट पचलाना में दर्ज करवाने के साथ ही पुलिस को जितेंद्र ने शादी के नाम पर अपने परिवार के साथ ठगी होने की बात भी बताई.

लुटेरी दुल्हन की गैंग के सदस्य गिरफ्तार

भाट पचलाना थाना पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच की तो लुटेरी दुल्हन और उससे जुड़ी गैंग का पर्दाफाश हो गया. लुटेरी दुल्हन का नाम नेहा नहीं बल्कि, पूजा निकला जो कि पहले से ही शादीशुदा थी. पुलिस ने उस उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से पुलिस ने 40 हजार रुपए नगदी और कुछ आभूषण जब्त किए है. भाटपचलाना थाना पुलिस ने नागदा की रहने वाली लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ नेहा, खाचरोद के रहने वाले रामचंद्र, विष्णु बा और नागदा के ही रहने वाले जस्सू उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस लुटेरी दुल्हन के असली पति विनोद मालवीय और आशा बाई की तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button