February 12, 2026 5:11 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

पुलिस के हाथ लगी सफलता, हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में चलाए जा रहे युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने 5 आरोपीयों को 27.60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान आरोपी जरनैल सिंह उर्फ गोरा को शक के आधार पर काबू करके उससे 03.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

दूसरी और सदर फिरोजपुर एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरविंदर कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस गश्त करते हुए जब पुलिस लाइन फिरोजपुर के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली के रवि पुत्र जगजीत और सचविंदर उर्फ सुच्चा नाम के आरोपी हेरोइन लेकर बेचने के लिए किले वाला चौक पर खड़े हुए हैं तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनसे तलाशी लेने पर 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

थाना घल्लखुर्द के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि गश्त करते हुए उनकी पुलिस पार्टी ने राणा पुत्र सुखदेव को काबू करके उससे 9.10 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं थाना फिरोजपुर कैंट की एएसआई गुरकंवलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने गश्तके दौरान एक मुला फैशन युवक को काबू करके जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम गोविंदा पुत्र जनक राज बताया जिससे तलाशी लेने पर 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । पकड़े गए आरोपीयों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर, थाना कैंट, थाना सदर फिरोजपुर और थाना घल्लखुर्द में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button