February 23, 2026 9:00 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

टोक्यो में बस्तर के पूर्व छात्र अविनाश तिवारी से मिले सीएम साय, छत्तीसगढ़ में इंड्रस्टी सेटअप पर हुई चर्चा

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त से विदेश यात्रा पर हैं. अपने इस दौरे के पहले पड़ाव में सीएम जापान पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद वह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई कार्यक्रम और अहम बैठक में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बस्तर के छात्र अविनाश तिवारी से टोक्यो में मुलाकात की है. अविनाश BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं.

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास पर जापान में चर्चा: सीएम विष्णुदेव साय ने अविनाश तिवारी से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना को लेकर चर्चा की. छत्तीसगढ़ में किस तरह के उद्योगों की स्थापना से आर्थिक विकास को मजबूती मिल सकती है. इस संभावना पर भी सीएम और अविनाश तिवारी में चर्चा हुई है.

 

सीएम ने नई औद्योगिक नीति की दी जानकारी: इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी भी अविनाश तिवारी से साझा की. राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की सीएम साय ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज तेजी से उद्योग और निवेश का आकर्षक डेस्टिनेशन बन रहा है. जिससे यहां के युवाओं को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है.

सीएम ने बताचीत को बताया सकारात्मक: बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नए उद्योग और निवेश के अवसरों पर गंभीरता से काम होगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती मिलेगी. पॉजिटिव बातचीत के बाद सीएम साय काफी प्रसन्न दिखाई दिए. उन्होंने बस्तर के छात्र अविनाश तिवारी से मिलकर और उनसे बातचीत कर अपनी खुशी जाहिर की.

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बस्तर की धरती से निकलकर वैश्विक मंच पर पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में भी योगदान दे रहे हैं. अविनाश तिवारी जैसे युवा उद्योग और रोजगार सृजन की दिशा में प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

अविनाश तिवारी के बारे में जानिए: अविनाश तिवारी मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं. वे जवाहर नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं. वर्तमान में वे जापान की प्रतिष्ठित कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं. उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी शिक्षक रहे हैं. अभी वे रिटायर हो चुके हैं.

सीएम ने अपने जापान दौरे के दौरान टोक्यो के लिटिल इंडिया पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बापू का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button