March 10, 2026 3:57 am
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...
हरियाणा

कैथल बस स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, सुबह ऑटो चालकों ने देखा तो रह गए सन्न

कैथल: कैथल में रविवार सुबह बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव ऑटो स्टैंड की ओर रखे एक तख्त पर मिला। आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा ठंड होने के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय करोड़ा गांव निवासी संजय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालक आए तो उन्होनें पास में लगे तख्त पर किसी शख्स को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। नजदीक जाकर देखने पर उसके मृत होने का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल-112 टीम व सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।

जेब से मिला मोबाइल और आधार कार्ड

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जब मृतक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान सुनिश्चित की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक नशा किया हुआ प्रतीत हो रहा था। इसी दौरान वह वहीं तख्त पर लेट गया और ठंड ज्यादा होने के कारण मौत की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button