February 12, 2026 8:09 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
टेक्नोलॉजी

अब किसी भी ऐप से डायरेक्ट शेयर होगा स्टेटस अपडेट

वॉट्सऐप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए और काम के फीचर ला रहा है. इसी बीच मेटा ने अब एक और जबर्दस्त फीचर शुरू किया है. इस फीचर के जरिए आप दूसरे ऐप से भी डायरेक्ट WhatsApp Status Update शेयर कर पाएंगे. इसका मतलब आपको बार-बार व्हाट्सऐप पर अलग से स्टेट्स अपडेट नहीं करना पड़ेगा. आप किसी भी ऐप से व्हाट्सऐप पर स्टेट्स शेयर कर सकेंगे.

क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम

WABetaInfo के मुताबिक, ये नया फीचर फिलहाल App Store पर मौजूद WhatsApp Beta for iOS 25.22.83 वर्जन में देखा गया है. स्क्रीनशॉट के हिसाब से अब जब भी कोई यूजर फोटो या वीडियो शेयर करेगा तो iOS शेयर शीट में My Status का ऑप्शन शो होगा.

पहले किसी दूसरी ऐप से फोटो-वीडियो को स्टेटस पर डालने के लिए आपको WhatsApp को टारगेट ऐप बनाना पड़ता था. अब लेटेस्ट अपडेट के साथ आपको को सीधे iOS शेयर शीट से My Status पर क्लिक कर मीडिया स्टेटस में जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा. इसका फायदा ये होगा कि यूजर को बार-बार WhatsApp ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

किन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

अगर आप iPhone यूजर हैं तो ये फीचर जल्द ही आपको मिल सकता है. कंपनी इसे धीरे-धीरे शुरू कर रही है. ये फीचर आने से स्टेटस अपडेट डालने का प्रोसेस और आसान हो जाएगा. iOS यूजर्स को बेहतर और फास्ट WhatsApp एक्सपीरियंस मिलेगा.

फिलहाल ये फीचर अपने टेस्टिंग फेज में अगर आप व्हाट्सऐप बीटा यूजर हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. जल्द ही इसे सभी आईओएस यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा. अगर आपको तब भी ये फीचर न शो हो तो एपल स्टोर से अपना व्हाट्सऐप अपडेट जरूर करें.

Related Articles

Back to top button