April 3, 2026 9:55 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
छत्तीसगढ़

देवी देवताओं को सजा देने की अनोखी आदिवासी परंपरा, यहां गलती की नहीं मिलती माफी

धमतरी : छत्तीसगढ़ में आदिवासी परंपरा और रीति रिवाज अपने अंदर कई तरह के रहस्य छिपाए हुए हैं,आज भी हमारे बीच आदिवासी समाज कई तरह के परंपराओं का निर्वहन करता है.जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है.फिर भी इनकी परंपराओं के प्रति लोगों का विश्वास आज भी अडिग है. ऐसी ही एक परंपरा धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में निभाई गई.

गलती की तो मिलेगी सजा : हम बचपन में यदि गलती करते थे, तो हमें सजा मिलती थी.कोई ना कोई जो घर में बड़ा होता था हमें गलतियों पर जरुर टोकता था. माता पिता तो कई बार बच्चों को गलती दोबारा ना करें इसलिए सजा दिया करते थे.गलती पर सजा देने का कल्चर कॉर्पोरेट से लेकर गवर्मेंट सेक्टर तक में है.लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि देवी देवताओं को गलती की सजा दी जाए.आप कहेंगे ऐसा नहीं हो सकता.लेकिन छत्तीसगढ़ में गलती करने पर देवी देवता भी नहीं बचते,इन्हें भी सजा मिलती है आईए जानते हैं कैसे.

भंगाराव माई की जात्रा की मान्यता : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुर्सीघाट बोराई में हर साल भादो माह के नियत तिथि पर भंगाराव माई की जात्रा होती है. जिसमें बस्तर और ओडिशा सहित सिहावा क्षेत्र के देवी देवता शिरकत करते हैं. सदियों से चल आ रही है इस अनोखी प्रथा और न्याय के दरबार का साक्षी बनने हजारों की तादाद में लोग पहुंचते हैं. इस बार भी ये प्रथा निभाई गई. जिसमें कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इसमें इलाके के सभी वर्ग और समुदाय के लोगों की आस्था जुड़ी है. कुवरपाट और डाकदार की अगुवाई में यह जात्रा पूरे विधि विधान के साथ संपन्न होती है.

भंगाराव माई के दरबार में पेशी : कुर्सीघाट में सदियों पुराना भंगाराव माई का दरबार है. इसे देवी देवताओं के न्यायालय के रूप में जाना जाता है.ऐसा माना जाता है कि भंगाराव माई की मान्यता के बिना क्षेत्र में कोई भी देवी देवता कार्य नहीं कर सकता है. मान्यता है कि आस्था और विश्वास के चलते जिन देवी देवताओं की लोग उपासना करते हैं लेकिन वो देवी देवता अपने कर्तव्य का निर्वहन ना करे तो उन्हें शिकायत के आधार पर भंगाराव माई सजा देते हैं.वहीं इस विशेष न्यायालय स्थल पर महिलाओं का आना प्रतिबंधित है.

न्याय के कठघरे में खड़े होते हैं देवी देवता : सुनवाई के दौरान देवी देवता एक कठघरे में खड़े होते हैं, यहां भंगाराव माई न्यायाधीश के रूप में विराजमान होते हैं. सुनवाई के बाद यहां अपराधी को दंड और वादी को इंसाफ मिलता है.गांव में होने वाली किसी प्रकार की कष्ट,परेशानी को दूर ना कर पाने की स्थिति में गांव में स्थापित देवी-देवताओं को ही दोषी माना जाता है.

कैसे दी जाती है सजा ?: भंगाराव माई की उपस्थिति में जातरा में पहुंचे देवी-देवताओं की एक-एक कर परीक्षा होती है. इस दौरान जो देवी देवता इस परीक्षा में फेल होते हैं उनके सामग्रियों को गड्ढे में फेंक दिया जाता है,जिसे ग्रामीण कारागार कहते हैं. पूजा अर्चना के बाद देवी देवताओं पर लगने वाले आरोपों की गंभीरता से सुनवाई होती है.आरोपी पक्ष की ओर से दलील पेश करने सिरहा, पुजारी, गायता, माझी, पटेल सहित ग्राम के प्रमुख उपस्थित होते हैं. दोनों पक्षों की गंभीरता से सुनवाई के बाद आरोप सिद्ध होने पर फैसला सुनाया जाता है. मान्यता है कि दोषी पाए जाने पर इसी तरह से देवी-देवताओं को सजा दी जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button