March 31, 2026 3:03 pm
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!
छत्तीसगढ़

रायपुर में ओडिशा के युवक का मर्डर, बोरी के अंदर मिली लाश

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की लाश बोरी के अंदर से मिली है. यह युवक 23 साल था. डेड बॉडी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से बरामद हुई है. पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि युवक का नाम रामामाड़े है. वह पेशे से ड्राइवर था. रायपुर के पास रावाभाटा में आर आर इस्पात में काम करता था.

मर्डर की जांच में जुटी पुलिस: युवक की हत्या किस कारण से हुई. हत्यारा कौन है. इस सब बात की जानकारी में पुलिस जुट गई है. रायपुर पुलिस की और कैसे हुई इस बात का सुराग पुलिस को अब तक नहीं लग पाया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रायपुर पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आगे की जांच कर रही है.

रावाभाटा में तालाब के पास मिली थी लाश: खमतराई थाने के सब इंस्पेक्टर फागूलाल भोई ने ईटीवी भारत को बताया कि हमें सोमवार सुबह 6 बजे लाश मिलने की सूचना मिली. हमें बताया गगया कि रावाभाटा वार्ड नंबर 9 के पास स्थित तालाब के किनारे बोरी में एक लाश लावारिस हालत में पड़ी हुई है.

सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची. इसके बाद बोरी को खोलने से पता चला कि मृतक आरआर इस्पात में ड्राइवर का काम करता है, जो की रावाभाटा में ही रहता था. मृतक रामामाड़े मूल रूप से ओडिशा के मलकानगिरी जिले का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक डेडबॉडी एक दिन पुरानी बताई जा रही है. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है- फागूलाल भोई, सब इंस्पेक्टर, खमतराई थाना

मृतक के सिर पर हमले के निशान: लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर रायपुर पुलिस के एडिशनल एसपी लखन पटले भी मौके पर पहुंचे. जांच में पता चला है कि युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया. धारदार हथियार के साथ हमले में ठोस चीज का भी इस्तेमाल किया गया. उसके बाद डेडबॉडी को बोरी में भरकर तालाब के पास फेंक दिया गया.

मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस: रायपुर पुलिस को इस केस में मर्डर की वजह का पता नहीं चल पाया है. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button