देश
अपने आतंकियों को कंट्रोल करो…ईरान के सेना प्रमुख ने आसिम मुनीर की लगाई क्लास
पाकिस्तान के आतंकी समूहों से भारत के साथ-साथ दूसरे पड़ोसी देश भी परेशान है. ईरान से लेकर अफगानिस्तान तक पाकिस्तानी आतंकी दहशत फैला रहे हैं. पाकिस्तान के खास दोस्त चीन की योजनाएं भी इन आतंकियों से बची नहीं है. भारत तो लंबे समय से इसके खिलाफ पाकिस्तान को घेरता आया है, अब ईरान ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है.
ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद मौसवी ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष (COAS) फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर के साथ टेलीफोन पर बात की. बातचीत के दौरान मौसवी ने चिंता जाहिर की कि हाल ही में ईरान-पाकिस्तान सीमा के दोनों ओर आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं. मौसवी ने मुनीर से आतंक के खिलाफ ईरान का सहयोग करने का आह्वान किया.





