February 13, 2026 4:01 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

रतनपुर में चला वन विभाग का बुलडोजर, पीड़ित परिवारों ने लगाया बिना नोटिस दिए मकान तोड़ने का आरोप

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: रतनपुर इलाके में वन विभाग की टीम ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया. वन विभाग का आरोप है कि कुछ लोगों ने बाहर से आकर वन विभाग की जमीन पर मकान बना लिए. नोटिस देने के बाद भी लोग वन विभाग की जमीन खाली नहीं कर रहे थे. जिसके बाद वन विभाग के अमले ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध कब्जे को हटा दिया. पीड़ित परिवारों का कहना है कि वो यहां सालों से रह रहे हैं. वन विभाग ने उनको कोई भी नोटिस अतिक्रमण से संबंधित नहीं दिया. वन विभाग का दावा है कि उनके पास दिए गए नोटिस की पावती भी मौजूद है.

वन विभाग की टीम ने हटाया अतिक्रमण

जिन लोगों के मकान वन विभाग ने तोड़े हैं उनका कहना है कि वो अब अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं. सालों से वो यहां पर घर बनाकर रह रहे थे. वन विभाग की कार्रवाई पर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है. कांग्रेस का आरोप है कि वन विभाग ने मनमाने तरीके से गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए.

वन विभाग का दावा

वन परिक्षेत्र अधिकारी शंखमुनि पाण्डे का दावा है कि इन अतिक्रमणकारियों को हमारे द्वारा नोटिस दिया गया लेकिन इन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया. वन विभाग के अधिकारी कहते हैं कि इनको 27 /7/24 और 27/ 8/24 को 2 बार नोटिस दिया गया. नोटिस देने वाले रेंजर का बाद में तबादला हो गया लेकिन इन लोगों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया. जब ये लोग नहीं हटे तो हमने मकान जमींदोज कर दिया. हमारे पास इन लोगों की पावती भी है. सभी लोग आस पास के ही रहने वाले हैं. सभी लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था.

Related Articles

Back to top button