February 24, 2026 10:38 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

पंजाब में बाढ़ का कहर, इन इलाकों में लोगों को हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रैस्क्यू

गुरदासपुर/पठानकोट : पंजाब में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति विकराल रूप धारण करती जा रही है। खासकर गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। नदियों और नालों के उफान पर आने से कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और कई इलाकों का संपर्क बाहरी दुनिया से टूट चुका है। ऐसे में राहत और बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना और एस.डी.आर.एफ. की टीमों को मैदान में उतार दिया गया है।

हेलीकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ के पानी में पूरी तरह घिरे गांवों में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। सेना के जवान और एस.डी.आर.एफ. की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं। कई जगह पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि नावें भी काम नहीं आ रही हैं, ऐसे में हेलीकॉप्टर ही एकमात्र सहारा बन रहे हैं।

मकौड़ा पत्तन और आसपास के गांवों का संपर्क टूटा

गुरदासपुर जिले का मकौड़े पत्तन गांव और इसके आसपास के कई इलाकों का जमीनी संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। ग्रामीण घरों की छतों और ऊँचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

सेना और प्रशासन चौकन्ना

गंभीर हालात को देखते हुए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। जवान बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं और राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। एस.डी.आर.एफ. की विशेष टीमें नावों और अन्य संसाधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं।

लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

गांवों में रह रहे लोग खाने-पीने की वस्तुओं और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं। कई परिवारों के मकान पानी में डूब चुके हैं और मवेशी भी बह गए हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालने में सबसे ज्यादा कठिनाई हो रही है।

Related Articles

Back to top button