March 25, 2026 7:33 pm
ब्रेकिंग
विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सरा... Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्...
छत्तीसगढ़

बीजापुर में पोटा केबिन भ्रष्टाचार, 24 अधीक्षक हटाए गए, नए वार्डन की नियुक्ति

बीजापुर: पोटा केबिन में चल रहे भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. आरएमएससी पोटाकेबिन में बिना बिल के 42 लाख रुपये का भुगतान करने के मामले में अब 24 अधीक्षकों को उनके पदों से हटा दिया गया है. इनके स्थान पर नए वार्डनों की नियुक्ति की गई है.

बिना बिल के फर्मों को पेमेंट: दरअसल, पोटाकेबिन के लिए सामान खरीदी के नाम पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने बिना बिल देखे सीधे फर्मों को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया. जांच में सामने आया कि कृत्विक इंटरप्राइजेस, एसबी कंस्ट्रक्शन और विमला इंटरप्राइजेस जैसी फर्मों को सीधा 42 लाख से ज्यादा की रकम खाते में डाल दी गई, जबकि बिल और सप्लाई की कोई जांच नहीं की गई.

BIJAPUR POTA CABIN CORRUPTION

24 पोटा केबिन अधीक्षकों पर कार्रवाई: कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 अधीक्षकों को हटाया गया है। इनमें बीजापुर ब्लॉक के 6, भोपालपटनम के 3, उसूर ब्लॉक के 6 और भैरमगढ़ ब्लॉक के 9 अधीक्षक शामिल हैं.

BIJAPUR POTA CABIN CORRUPTION

जिला शिक्षा अधिकारी एल एल धनेलिया ने बताया “जांच पूरी होने तक सभी अधीक्षकों को हटाया गया है, क्योंकि इन्होंने फर्मों को बिना बिल के भुगतान किया है. समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरुषोत्तम चंद्राकर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है.”

BIJAPUR POTA CABIN CORRUPTION

बीजापुर जिले के चार ब्लॉकों में कुल 28 पोटाकेबिन संचालित हैं. शिक्षा विभाग की देखरेख में चल रहे इन पोटाकेबिनों में लंबे समय से भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है. बच्चों के राशन से लेकर आवश्यक सामग्रियों तक की खरीदी में गड़बड़ी की जाती है. फंड जारी होते ही बंटवारे का खेल शुरू हो जाता है. इस बार जांच में लाखों की गड़बड़ी उजागर हुई है, जिससे साफ है कि पोटाकेबिन वर्षों से भ्रष्टाचार का जरिया बने हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button