February 11, 2026 8:13 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
छत्तीसगढ़

म्यूल अकाउंट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस ने म्यूल अकाउंट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। आरोपियों ने शिवरीनारायण के एक्सिस बैंक में अकाउंट खुलवाकर 31 लाख 49 हजार की धोखाधड़ी की है। आरोपी गोविंद पटेल, बलौदाबाजार जिले के कुम्हारी, गौतम देवांगन बिर्रा और महिला आरोपी हेमलता साहू, सक्ती जिले के हसौद क्षेत्र के रनपोटा गांव की रहने वाली है। 2 हजार, 5 हजार रुपए के कमीशन मिलने के लालच में आकर आरोपियों ने अपना अकाउंट खुलवाया, फिर म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करने दिया। इस तरह अब ये आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, समन्वय पोर्टल से पुलिस को पता चला कि बैंक खाता का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी की राशि 31 लाख 49 हजार का लेन-देन किया गया है। इस पर शिवरीनारायण पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद 3 आरोपी गोविंद पटेल, गौतम देवांगन, हेमलता साहू को गिरफ़्तार किया है। आपको बता दें, शिवरीनारायण थाना में 16 म्यूल अकाउंट को लेकर FIR हुई है और इससे पहले 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब भी मामले में 1 आरोपी फरार है, जिसकी खोजबीन में शिवरीनारायण पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button