देश
चप्पल में छिपा था सांप, शख्स के पहनते ही पैर में डसा… तड़प-तड़पकर मौत
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दुखद घटना घटी. यहां एक शख्स को सांप ने काट लिया और उसकी जान चली गई. मृतक की पहचान मंजू प्रकाश के रूप में की गई है. मंजू प्रकाश की उम्र 41 साल थी. घटना बेंगलुरु जिले के अनेकल तालुक के बन्नेरघट्टा के रंगनाथ लेआउट में हुई. मंजू प्रकाश को सांप ने पैर में काटा, लेकिन मंजू प्रकाश को सांप के काटने का पता नहीं चल सका.
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक दुर्घटना में मंजू प्रकाश की एक पैर की संवेदना चली गई थी. इसका मतलब ये है कि उनको एक पैर में स्पर्श या दर्द महसूस नहीं होता था. सांप ने उनको उसी पैर में काटा जिसकी संवेदना जा चुकी थी. ऐसे में उन्हें सांप के काटने का पता ही नहीं चला. मंजू प्रकाश 30 अगस्त की सुबह घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने अपनी रोजमर्रा की क्रॉक्स चप्पलें घर के आंगन में रखी थीं.





