February 27, 2026 11:09 pm
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
उत्तराखंड

पति के दोस्त के साथ ससुराल चली गई पत्नी, गुस्से से आगबबूला हुआ हसबैंड, हथौड़े से वारकर युवक की हत्या

उत्तराखंड के हरिद्वार से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हरिद्वार में एक शख्स ने अपने दोस्त को बेरहमी से मार डाला. युवक ने दोस्त के अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का ये मामला हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना इलाके के रावली महदूद गांव में की बताया जा रहा है.

मृतक युवक की पहचान ललित के रूप में की गई है. वहीं उसकी हत्या करने वाले उसके दोस्त का नाम धर्मेंद्र (42) है. धर्मेंद्र उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना इलाके के नौगांव का रहने वाला है. मृतक भी इसी गांव का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र और ललित दोनों सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे. लगभग तीन साल से दोनों एक साथ रह रहे थे.

20 दिन पहले लिया था किराये पर मकान

20 दिन पहले ही दोनों ने रावली महमूद गांव में मकान किराये पर लिया था. हत्या की ये घटना शुक्रवार देर रात हुई. मकान के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मकान के मालिक ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में हत्या हुई है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

जांच में पुलिस को पता चला कि ललित की हत्या उसके दोस्त धर्मेंद्र ने की है. दरअसल, धर्मेंद्र को लंबे वक्त से ये शक था कि उसके दोस्त ललित के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं. चार दिन पहले आरोपी की पत्नी गांव गई थी, तब ललित भी उसके साथ चला गया था. इससे धर्मेंद्र का शक और गहरा हो गया. शुक्रवार देर रात दोनों दोस्त सो रहे थे.

इस तरह वारदात को दिया अंजाम

रात करीब ढाई बजे धर्मेंद्र ने उठकर ललित के सिर पर हथौड़े से कई वार किए. फिर दुप्पटे से उसका गला दबाकर उसे मार डाला. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जो कुछ भी किया उसका उसे जरा भी पछतावा नहीं है. पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और कपड़ा बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button