February 13, 2026 3:51 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
लाइफ स्टाइल

महिला ने 4 महीने में कम किया 25 किलो वजन, बस रात को करती थी ये एक काम

वजन घटाना किसी चैलेंज से कम नहीं है. इसके लिए लोग हेल्दी डाइट लेते हैं, जिम में खूब पसीना बहाते हैं और यहां तक की अपना फेवरेट खाना तक छोड़ देते हैं. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बस कुछ सिंपल तरीके अपना कर वजन घटा लेते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी की वेट लॉस जर्नी वायरल होती रहती है, जिसमें वो वेट लॉस के लिए आसान और असरदार तरीके शेयर करते हैं, जिन्हें कोई भी फॉलो कर सकता है.

आज हम आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही महिला की वेट लॉस जर्नी बताएंगे, जिन्होंने सिर्फ 4 महीने में करीब 25 किलो वजन कम किया है. उन्होंने अपनी वीडियो शेयर करते हुए वेट लॉस के लिए टिप्स भी दिए हैं, जिसकी मदद से उन्होंने जल्दी इतना अच्छा रिजल्ट पा लिया है. तो चलिए जानते हैं इस महिला ने कैसे 4 महीने में कम किया है 25 किलो वजन.

महीला ने 4 महीने में घटाया 25kg वजन

फिटनेस ट्रेनर अमाका ने 4 महीने में 25 किलो वजन किया है. वो अपनी फिटनेस जर्नी को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. साथ ही वेट लॉस के लिए टिप्स भी देती हैं. अमाका ने इस बार अपनी वीडियो शेयर कर बताया है कि रात को सिर्फ कुछ ड्रिंक्स पीकर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं. इससे न सिर्फ वेट लॉस होगा बल्कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. चलिए जानते हैं उन 5 ड्रिंक्स के बारे में.

वॉर्म लेमन वाटर

अमाका बताती हैं कि, रात को सोने से पहले गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है. इससे पाचन बेहतर होता है और ये ब्लोटिंग को कम करने में भी मददगारर है. अगर आप रात को सोने से पहले इसे पीते हैं तो सुबह फ्रेश महसूस होता है.

दालचीनी की चाय

दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मददगार है. अगर आप सोने से पहले दालचीनी का चाय पीते हैं तो इससे आपको आधीरात को होने वाली क्रेविंग से राहत मिलेगी. इसके अलावा ये फैट को बर्न करने में भी मददगार है. इसके लिए एक कप पानी को उबाल लें और उसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं. सोने से 30 मिनट पहले इसे पिएं.

अदरक की चाय

अदरक पेट को शांत करने के लिए हेल्पफुल है. ये चर्बी को भी जलाने में मदद करती है और नींद की क्वालिटी को सुधारती है. एक कप पानी में छोटा टुकड़ा अदरक का डालें और 10 मिनट के लिए अच्छे से उबाल लें. सोने से कुछ देर पहले इसका सेवन करें.

एप्पल साइडर विनेगर

वेट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर को काफी असरदार माना जाता है. अमाका भी बताती हैं कि, ये एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है. इसे पीने से डाइजेशन बेहतर होता है और जिससे सुबह आपको एक फ्रेश स्टार्ट मिलता है. इसे आपको सोने से करीब आधा घंटा पहले पीना है.

कैमोमाइल चाय

ये बबूने के फूल से बनने वाली एक हर्बल चाय होती है, जो वेट लॉस में हेल्प करती है. अमाका के मुताबिक, इसे पीने से नींद की गुणवत्ता सुधरती है और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करती है. कैमोमाइल टी बैग आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे.

Related Articles

Back to top button