February 22, 2026 6:30 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
छत्तीसगढ़

‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’: रेशम उत्पादन में छत्तीसगढ़ को पहले पायदान पर लाना लक्ष्य: अरुण साव

कोरबा: छत्तीसगढ़ में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रेशम कृषि मेला सह मेरा रेशम, मेरा अभिमान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. आयोजन में रेशम उत्पादन करने वाले किसान के साथ रेशम से जुड़ी जानकारी प्रदान करने के लिए वैज्ञानिक भी मौजूद रहे. बेहतरीन क्वालिटी का रेशम उत्पादन करने और उत्पादन को बढ़ावा देने की तकनीक पर भी चर्चा की गई.

‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा रेशम, मेरा अभिमान कार्यक्रम का उद्देश्य आपको आधुनिक मशीनों के संबंध में जानकारी प्रदान करना है. इसके साथ ही प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए आपको रेशम उत्पादन से जोड़ना भी है. डिप्टी सीएम ने कहा कि आमदनी को बढ़ाना और आपको आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश और देश को आर्थिक प्रगति की राह में आगे ले जाना है.

रेशम उत्पादन में दूसरा नंबर: अभी रेशम उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर है. अरुण साव ने कहा कि आप सभी के सहयोग से पहले पायदान पर हमें छत्तीसगढ़ को पहुंचाना है. डिप्टी सीएम ने इस आयोजन को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इसमे सभी की सहभागिता जरुरी है. किसानों को प्रशिक्षण और मेरा रेशम, मेरा अभिमान कार्यक्रम के प्रगति के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से एक करोड़ देने की घोषणा भी अरुण साव ने की.

केंद्रीय रेशम बोर्ड: केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार बिलासपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री साव ने रेशम उत्पादन को आमदनी का प्रमुख स्रोत बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा आपको प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कोरबा के पाली ब्लॉक में केंद्रीय रेशम बोर्ड बुनियादी बीज को बेहतर तरीके से स्टोर करेगा.

पोस्टर का भी किया विमोचन: उपमुख्यमंत्री साव सहित अतिथियों ने मेरा रेशम, मेरा अभिमान के पोस्टर का विमोचन भी किया. इस दौरान उन्होंने रेशम कृषि मेले में आयोजित स्टॉल को भी देखा. आधुनिक स्तर पर उत्पादन में सहयोगी गतिविधियों को देखने के साथ ही किसानों से चर्चा भी की. उपमुख्यमंत्री साव ने प्रशिक्षण एवं रेशम उत्पादन से जुड़े हितग्राही सोनकुंवर बैगा, मुखीराम, शिवरात्रि, गनेश राम, रेशम बाई, सोमनाथ, शकुंतला यादव, कर्मा सिंह, रामकुमार, दिनेश पाल, कनकी दास, बरातू लाल सहित अन्य किसानों को पुरस्कृत और सम्मानित किया.

किसने की आय का प्रमुख जरिया: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि हमारे जिले में बड़ी मात्रा में रेशम का उत्पादन होता है. यह रेशम कीमती होने के साथ ही किसानों की आय का प्रमुख जरिया भी है. रेशम उत्पादन से बहुत से लोगों को रोजगार भी मिला है. प्रधानमंत्री की मंशा है कि किसानों की आमदनी भी दोगुनी हो. पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि कोरबा रेशम उत्पादन के पटल पर विश्व विख्यात है. यहां बड़ी संख्या में किसान रेशन उत्पादन से जुड़े हुए हैं. मेरा रेशम, मेरा अभिमान स्थानीय किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवनसिंह कंवर, महापौर संजू देवी राजपूत, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित समस्त जनप्रतिनिधि, एसपी, कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button