February 23, 2026 2:36 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

13 साल पहले ऐसा क्या हुआ? मंदिरों में चोरी कर भगवान से बदला ले रहा था शख्स, पूरी कहानी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और उसके आसपास के मंदिरों में चोरी करने वाला चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोर 45 साल का है. चोर मंदिरों को ही निशाना बनाता था. आरोपी मंदिर में रखे दानपात्र के ताले तोड़कर उसमें रखे पैसों की चोरी करता था. फिर बिना कोई सबूत छोड़े रफूचक्कर हो जाता था.

आरोपी ने मंदिरों में चोरी करने की एक हैरान कर देने वाली वजह पुलिस को बताई. उसने बताया कि वो मंदिरों में चोरियां भगवान से बदले की खातिर करता था. आरोपी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से ग्रसित है. 2011-12 में मारपीट के मामले में आरोपी जेल गया था. उसी दौरान उसको ये बीमारी हो गई. तभी से उसका भगवान पर यकीन भी उठ गया.

इसलिए की मंदिरों में चारी

आरोपी ने बताया कि उसने मंदिरों को निशाना बनाने का फैसला इसलिए किया ताकि वो भगवान को उनकी जगह दिखा सके. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने दूर्ग और उसके आसपास स्थित मंदिरों से 10 चोरियां की हैं. हालांकि पुलिस शक जता रही है कि इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी मंदिरों में रखे दानपात्र से पैसों की चोरी करता था.

चोरी से पहले और बाद में कपड़े बदल लेता था

आरोपी दानपात्र में रखे गहनों को छूता तक नहीं था. सीसीटीवी में आरोपी की पहचान जाहिर न सके, इसके लिए वो चोरी से पहले और बाद में अपने कपड़े बदल लेता था. आरोपी अपना स्कूटर मंदिरों से हमेशा दूर खड़ा करता था. आरोपी ने अभी हाल ही में 23-24 अगस्त को जैन मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इसके अलगे दिन पुलिस उसे पूछताछ के लिए गई. फिर उसको गिरफ्तार कर लिया गया.

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. CCTV फुटेज और त्रिनयन ऐप की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, साल 2012 में जेल से बाहर आने के तुरंत बाद आरोपी ने मंदिरों में चोरी करना शुरू कर दिया था.

Related Articles

Back to top button