February 28, 2026 5:24 pm
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं औ... जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प...
विदेश

गाजा की इन जगहों पर हर दिन के 10 घंटे रुकेगी बमबारी, इजराइल ने सहायता के लिए रूट किए निर्धारित

गाजा में भुखमरी अपने चरम पर पहुंच गई है. गाजा की ओर से लगाए गए मानवीय सहायता प्रतिबंध का पूरे विश्व में विरोध हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद अब इजराइल गाजा के कुछ निर्धारित क्षेत्रों में रणनीतिक युद्धविराम करेगा और सहायता को अंदर आने की इजाजत होगी. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने रविवार को ऐलान किया कि वह मानवीय सहायता के लिए गाजा के तीन क्षेत्रों में सैन्य अभियानों में रोज का विराम लागू करेगी.

इजराइली रक्षा बलों ने कहा कि ये विराम खास घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लागू किए जाएंगे, हालांकि गाजा के अन्य हिस्सों में सैन्य अभियान जारी रहेंगे. गाजा में पिछले कई महीनों से इजराइल ने ब्लोकेड लगा रखा है, संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठन के मुताबिक गाजा में भुखमरी पांचवी स्टेज पर पहुंच गई है जहां रोजाना भूख से लोग मर रहे हैं, जिसमें बढ़ी तादाद में बच्चें शामिल है.

कौन से इलाकों में रोका जाएगा युद्ध?

इजराइल सेना के बयान के मुताबिक गाजा के अल-मवासी, देर अल-बलाह और गाजा सिटी में स्थानीय समयानुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक सैन्य गतिविधियां बंद रहेंगी. बयान में कहा गया है कि यह रोक अगली सूचना तक प्रभावी रहेगी. इस समय के दौरान इन इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचाने का काम किया जाएगा.

इसके अलावा इजराइली सेना ने कहा है कि उसने गाजा में स्थायी रूप से सहायता पहुंचाने के लिए ‘सेफ रूट’ निर्धारित किए हैं. ये ऐलान 27 जुलाई से लागू कर दिया गाएगा और ये रूट नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे.

हवाई रूट से भी पहुंचाई जा सकेगी गाजा में मदद

सेना के बयान में ये भी कहा गया है कि IDF इजराइली नागरिकों की सुरक्षा के लिए, गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ चल रहे युद्धाभ्यास और आक्रामक अभियानों के साथ-साथ मानवीय प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेगी. IDF ने इस फैसले का विस्तार करने की भी इच्छा जताई है.

इस बीच, इजराइल ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह विदेशी देशों को भी हवाई सहायता पहुंचाने की अनुमति देगा, जिसके बाद उसने शनिवार को गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाना शुरू कर दी है. हालांकि गाजा को अभी बहुत सहायता की जरूरत है, जो इन प्रयासों से पूरी नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button