February 24, 2026 2:52 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
दिल्ली/NCR

केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा गेस्ट हाउस, रेखा गुप्ता सरकार ने की तैयारी, अंतिम मुहर का इंतजार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को भाजपा शीश महल कहती आई है. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इसे एक बड़ा मुद्दा भी बनाया था. भाजपा ने कसम खाई थी कि अगर उनकी सरकार बनती है तो उनका मुख्यमंत्री इस घर में नहीं रहेगा. जिसका उसे फायदा भी हुआ. आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. रेखा गुप्ता की सरकार ने अब केजरीवाल के शीश महल को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

दिल्ली की भाजपा सरकार केजरीवाल के सरकारी निवास को राज्य अतिथि गृह (स्टेट गेस्ट हाऊस) में बदलने की तैयारी कर रही है. कैफेटेरिया युक्त इस हाउस में और भी बहुत कुछ बदलने की तैयारी चल रही है. सरकार ने इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली है. अब इस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है. शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि बंगले को स्टेट गेस्ट हाऊस बदलने की तैयारी की जा रही है. योजना पूरी तरह तैयार हो चुकी है.

बंगले में शुरू हो सकती है कैंटीन

बताया जा रहा है कि इस बंगले में जल्द ही शहर के अन्य राज्य भवनों की तरह पारंपरिक व्यंजन परोसने वाली एक कैंटीन शुरू हो सकती है. सबसे खास बात जो है कि यहां आम जनता के प्रवेश की अनुमति भी होगी. वह भी इस स्थान का लाभ उठा सकेंगे. इसके अलावा इस प्रस्ताव के अनुसार यहां एक पार्किंग स्थल, वेटिंग हॉल और अन्य सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा.

पूरी योजना तैयार, अंतिम मंजूरी मिलना बाकी

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, स्टेट गेस्ट हाऊस में अधिकारी और मंत्री मीटिंग और ट्रेनिंग वर्कशॉप के लिए भी आकर ठहर सकेंगे. इसके बदले में उन्हें कमरों का किराया देना होगा. इसे लेकर भी तैयारी की जा रही है. इस योजना का अंतिम रूप दे दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस पूरी योजना को लेकर अभी उच्च अधिकारियों से अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है.

बंगले में मौजूद है 10 स्टाफ

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस बंगले में 10 लोगों का स्टाफ मौजूद है. इन पर ही घर के रखरखाव की जिम्मेदारी है. ये स्टाफ इस बंगले में रोजाना झाड़ू लगाने के साथ सफाई भी करता है. इसके अलावा इसमें रेफ्रीजरेटर व एयर कंडीशनर जैसे बिजली के उपकरणों को नियमित रूप से चलाकर देखना व उनकी देखभाल करना शामिल है.

Related Articles

Back to top button