April 3, 2026 11:22 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
पंजाब

भारी बारिश से Ludhiana में Black Out! कई इलाकों में अंधेरा… मची हाहाकार

लुधियाना  : लगातार हो रही बारिश ने शहर में हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप पड़ गई है। इस दौरान जहां घरों और दुकानों में पानी घुस गया वहीं बिजली सप्लाई भी ठप्प होने से लोगों में हाहाकार मची हुई है।

भारी जलभराव के कारण 66 केवी ग्रिड शेरपुर (फेज-5 फोकल प्वाइंट) और ढंडारी कलां (फेज-6 फोकल प्वाइंट) में पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए ग्रिड शेरपुर, ढंडारी कलां-1 और 2 के सभी फीडर बंद कर दिए गए हैं। वहीं दोराहा में भी 220 केवी सब स्टेशन भी ब्लैक अउट हो गया है। दोराहा में बिजली अनिश्चित समय के लिए बंद हो गई है।

इस वजह से लुधियाना के शहरी क्षेत्र में पिछले 4 घंटे से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प है। पावरकॉम का सिस्टम एक बार फिर बारिश के चलते धराशायी हो गया है। बिजली सप्लाई बंद होने से शहर के प्रमुख औद्योगिक घरानों के सभी यूनिट ठप हो गए हैं। उद्योग जगत ने चिंता जताई है कि लंबे समय तक बिजली न आने से उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा और नुकसान बढ़ सकता है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button