April 4, 2026 6:59 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
दिल्ली/NCR

पर्दे के पीछे कांग्रेस-BJP दोस्त, केजरीवाल को हराने के लिए रची थी साजिश… आतिशी का दावा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने लिए लड़ा. आप दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के एक बयान को आधार बनाकार आरोप लगा रही है. राजधानी की पूर्व मुख्यमंत्री और आप की नेता आतिशी ने दावा है कि अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए षडयंत्र रचा गया है. दोनों पार्टियां पर्दे के पीछे दोस्ती निभाती हैं और लड़ाई का सिर्फ दिखावा करती हैं.

आतिशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खुद माना, बीजेपी को जिताने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ा था. दिल्ली की जनता अब सच जान चुकी है. बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर केजरीवाल को हराने की साजिश रची थी. ये कोई आरोप नहीं बल्कि खुद दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष का कबूलनामा है. दोनों पार्टियां ऊपर से लड़ाई का दिखावा करती हैं, लेकिन पर्दे के पीछे दोस्ती निभाती हैं. जनता सावधान रहे, ये लड़ाई जनता बनाम बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत की है.’

बीजेपी की गोद में बैठी हुई है कांग्रेस- सिसोदिया

वहीं, आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए क्या-क्या किया, ये बात पर्दे के पीछे साफ नजर आ रही थी, लेकिन अब दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खुद कैमरे पर आकर कबूला है कि ये बात सच थी- “दिल्ली में कांग्रेस ने जीतने के लिए नहीं बल्कि बीजेपी को जिताने के लिए ही चुनाव लड़ा था.” कांग्रेस बीजेपी की गोद में बैठी हुई है, ये बात हम जितनी जल्दी समझ लेंगे उतना इस देश का भला होगा वरना हमेशा की तरह पर्दे के पीछे से ये लोग गठबंधन कर जनता के लिए काम करने वाली पार्टियों के खिलाफ ऐसे ही षड्यंत्र रचते रहेंगे.’

AAP ने वीडियो जारी कर लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी के गठजोड़ पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. ये खुलासा खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया है. बीजेपी ने कांग्रेस के कंधे पर रखकर चुनाव लड़ा और कांग्रेस ने बीजेपी की बी टीम बनकर आम आदमी पार्टी को हराने के लिए क्या-क्या नहीं किया. आप ने एक पॉडकास्ट में देवेंद्र यादव के दिए गए बयान का जिक्र किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर आम आदमी पार्टी को हराना है तो जरूरी है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को हराया जाए. कम से कम आप के बड़े चेहरों को घेर लेते हैं तो शायद हमारा रास्ता आसान हो और कहीं न कहीं हम उसमें कामयाब भी हुए हैं.

Related Articles

Back to top button