February 11, 2026 5:00 pm
ब्रेकिंग
Girodpuri Mela 2026: गिरौदपुरी मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए ... CM विष्णुदेव साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, हनुमान मंदिर में टेका मत्था; प्रदेश की खुशहाली की काम... Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में...
राजस्थान

बांसवाड़ा: स्कूल से लौटते वक्त बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की बर्बरता… प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट, 10 दिन बाद भी आरोपी फरार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक एक स्कूली छात्रा को पहले किडनैप किया गया. फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई. पीड़िता के प्राइवेट पार्ट और बाकी बॉडी पार्ट्स में गंभीर चोटें आई हैं.

पीड़िता उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. ये घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पीड़िता स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन ऑटो नहीं मिलने पर वह घर वापस लौट रही थी. तभी उसके स्कूल के ही एक छात्र और उसके साथी ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और उसे एक सुनसान मकान में ले गए, जहां उन्होंने छात्रा का रेप किया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई.

पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट

इसके बाद अगली सुबह आरोपी पीड़िता को गंभीर हालत में पीपलखूंट-खमेरा रोड के किनारे फेंककर फरार हो गए. राहगीरों की मदद से पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालात गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया. उदयपुर में जब डॉक्टरों ने पीड़िता की जांच की तो पीड़िता के प्राइवेट पार्ट, मल द्वार, गर्भाशय और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने की बात सामने आई.

आरोपी को पहले से जानती थी पीड़िता

डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म के बाद किसी रॉड या बोतल जैसी चीज का इस्तेमाल किया गया, जिससे इतने गहरे घाव हुए. पीड़िता के भीतरी अंगों (internal organs) में टांके लगाने पड़े हैं और शौच के लिए पेट से एक नली लगाई गई है. पीड़िता की मां ने आईजी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, घाटोल थाना प्रभारी निर्भय सिंह का कहना है कि पीड़िता आरोपी युवक को पहले से जानती थी. पुलिस ने अस्पताल जाकर पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मुख्य आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं.

Related Articles

Back to top button