February 23, 2026 11:45 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
देश

तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला

तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह शनिवार देर शाम तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे, जहां उन्होंने मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में उन्होंने आगामी चुनावों में डीएमके के खिलाफ भाजपा की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

मदुरै आगमन पर भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया.

शाह ने रविवार को अपने दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में दर्शन करके की. बाद में सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज मदुरै में प्रतिष्ठित मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य मिला. राष्ट्र की निरंतर प्रगति और हमारे नागरिकों की भलाई के लिए मां का आशीर्वाद मांगा.

डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

अमित शाह ने मदुरै में आयोजित भाजपा की राज्य कोर कमेटी की बैठक में डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार के व्यापक भ्रष्टाचार से त्रस्त है. उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रही है.

शाह ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के विकसित और समृद्ध तमिलनाडु के विजन को लेकर हर गांव, गली और घर तक पहुंचेंगे. उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा राज्य में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी.

महिला सशक्तिकरण पर जोर

अमित शाह ने अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों को रेखांकित किया. उन्होंने लिखा, सशक्त महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं. मोदी सरकार के लिए मां और मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है. उज्ज्वला योजना, ट्रिपल तलाक पर रोक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और सशस्त्र बलों में महिलाओं की भर्ती जैसे कदम ऐतिहासिक हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले 11 वर्षों में, एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को फिर से परिभाषित किया है। स्वच्छ भारत अभियान से लेकर मुद्रा लोन और पीएम आवास योजना तक, सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक पहल की हैं.

चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

राज्य में पार्टी संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा अब तेजी से बूथ स्तर पर काम शुरू कर चुकी है. अमित शाह की इस यात्रा को तमिलनाडु में भाजपा की चुनावी तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

Related Articles

Back to top button