Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सांसद ढुल्लू महतो ने ट्रेजरी घोटाला को लेकर राज्य सरकार को घेरा, बोले- 'धनबाद ट्रेजरी की भी हो उच्च ... Latehar News: लातेहार में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- 'हाथ लगाते ही रेत क... Giridih News: गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला... प्रज्ञा केंद्र संचालक गोलीकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज और संदिग्ध हिरासत... Raipur News: रायपुर की बड़ी गैस एजेंसी निलंबित, 12 हजार उपभोक्ता दूसरी एजेंसियों में मर्ज; जानें अब ... Census 2027: जनगणना में अब छत-दीवार की सामग्री और पेयजल स्रोत की भी देनी होगी जानकारी, गृह मंत्रालय ... क्या है 'सियान गुड़ी' योजना? बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे कैसे मिल रही सुरक्षा और खुशियां; जानें इस... खाद और लोन के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी: सरकारी फाइलों में हुआ आहरण, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन; ... Agriculture & Veterinary Admission 2026: कृषि और पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, यहाँ देखे... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा...

महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, पिता ज्योतिरादित्य से मिला आशीर्वाद

इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

29 साल के महान आर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुझ पर भरोसा जताया।

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन की पिछली कार्यकारिणी ने भी बहुत अच्छा कार्य किया और मेरा प्रयास होगा कि उन्हीं कार्यों को आगे ले जाते हुए मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा हूं। निर्विरोध निर्वाचन पर उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन एक परिवार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.