March 30, 2026 10:02 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खून-खराबे में तब्दील हुआ पानी का विवाद, 4 लोगों ने मिलकर शख्स को उतारा मौत के घाट, आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

मुंगेली:  छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जमीन और पानी के विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र के दामापुर गांव का है। घटना 11 जुलाई 2025 की सुबह की है। मृतक दरेश महिलांग अपने खेत में पानी देखने गए थे। एक दिन पहले उनका शैलेन्द्र महिलांग, लाभो महिलांग, सूरज महिलांग और एक नाबालिग के साथ विवाद हुआ था। सभी आरोपी पहले से ही खेत के पास मौजूद थे।

 आरोपियों ने दरेश महिलांग पर खेत में पानी रोकने का आरोप लगाया। इसके बाद शैलेन्द्र ने तब्बल से, लाभो ने लाठी से, सूरज और नाबालिग ने कुदरी से हमला कर दिया। दरेश के बेटे अश्वनी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे भी धमकाया। घायल दरेश को जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली साइबर सेल, सिटी कोतवाली और फास्टरपुर थाने की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 12 जुलाई को शैलेन्द्र कुमार महिलांग और लाभोराम महिलांग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो कुदरी भी बरामद कर ली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button