February 11, 2026 6:19 pm
ब्रेकिंग
Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी... तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली: पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उता... Medical Negligence: ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस... इंसानियत शर्मसार: दुकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, शव को सड़क पर फेंककर दुकानदार हुआ फरार Sports Department Action: स्टेडियमों की खराब हालत सुधारेगा खेल विभाग, जानें आपके शहर के किन ग्राउंड्... Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की ... Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, किसान फसलों को बचाने के लिए अप... लापरवाही की हद: अधिकारियों की सुस्ती से अंधेरे में डूबा ‘सखी’ केंद्र, 2 दिनों से ठप है कार्यालय का क... Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा... Road Accident: दो गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादस...
मध्यप्रदेश

भोपाल में रहस्यमयी चोरी: CCTV फुटेज ने खोला नौकरानी का राज”

भोपाल।  राजधानी के कमला नगर इलाके में कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालक के घर काम करने वाली नौकरानी ने मालिक के घर से करीब 6.30 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामला तब खुला जब घर में लगे CCTV कैमरे में नौकरानी चोरी करते हुए कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रिवेरा टाउन फेस-1 निवासी सर्वेश प्रेमचंदानी ने 1 जून को पंचशील नगर निवासी संगीता साल्वे को खाना बनाने और घरेलू काम के लिए रखा था। पिछले तीन महीनों से वह धीरे-धीरे घर से सोना-चांदी और नकदी गायब कर रही थी। हाल ही में सर्वेश की पत्नी ने अलमारी से सोने के कंगन निकालने चाहे तो कई गहने गायब मिले। शक होने पर उन्होंने घर में कैमरे लगवाए। फुटेज देखने पर संगीता घर की तलाशी लेते हुए कैमरे में साफ दिखाई दी।

फरियादी ने इसकी शिकायत कमला नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस जब आरोपी नौकरानी के घर पहुंची तो उसने घबराकर फिनायल पी लिया। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। फिलहाल पुलिस ने संगीता साल्वे के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button