February 11, 2026 11:10 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
राजस्थान

AAP ने राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज को नियुक्त किया राजस्थान का सह प्रभारी, राज्य में पार्टी को करेंगे मजबूत

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज को राजस्थान में पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और राजस्थान में संगठन विस्तार के उद्देश्य से ये फैसला लिया है. घनेंद्र भारद्वाज के अनुभव से राजस्थान में संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी साथ ही निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारी को मजबूत दिशा मिलेगी.

घनेंद्र भारद्वाज राज्य में पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. उनकी नियुक्ति से प्रदेश में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी. आम आदमी पार्टी लंबे समय से राजस्थान में अपनी पैठ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है.

कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे घनेंद्र

घनेंद्र भारद्वाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं उनके इसी अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राजस्थान में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी नियुक्ति से निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को एक मजबूत दिशा मिलेगी.

‘राजस्थान की जनता अब बदलाव चाहती है’

घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरीं. दोनों ही पार्टियों से पूरा प्रदेश और देश की जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि वो अगले दो-तीन दिन में जयपुर पहुंचकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर कार्य शुरू करेंगे.

‘BJP और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सामने लाएंगे’

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद संदीप पाठक जी और प्रदेश के प्रभारी धीरज टोकस ने उन्हें जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है वो उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में काम शुरू करेंगे. भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाएंगे. साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे.

Related Articles

Back to top button