February 12, 2026 3:35 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की फिल्म के VFX पर खर्च होंगे इतने करोड़, जिसमें 5 बार बन जाएगी आमिर खान की ये बड़ी पिक्चर

पुष्पा 2 से 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद अब अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं. साउथ सुपरस्टार का पूरा फोकस इस वक्त एटली के डायरेक्शन में बनी रही AA22xA6 पर है. इस शानदार फिल्म के सुर्खियों में आने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म के मेकर्स सिर्फ विजुअल इफेक्ट्स यानी VFX पर ही 350-400 करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं. हर तरफ अर्जुन और एटली की इस फिल्म के चर्चे हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छाए बज के अनुसार, निर्माता फिल्म के VFX पर इतनी बड़ी राशि खर्च करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. जाहिर है, प्रोड्यूसर्स ने डायरेक्टर एटली को फिल्म के बजट के लिए पूरी छूट दे दी है. हालांकि ये डिटेल्स सामने आ चुकी हैं, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी भी ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है.

5 बार बन सकती है आमिर खान की ये फिल्म

देखा जाए तो जितनी किमत अल्लू अर्जुन की नई फिल्म के VFX पर खर्च होने की बात कही जा रही है, उतने में तो आमिर खान की 2000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म दंगल 5-5 बार बन सकती है. दरअसल दंगल को बनाने के लिए मेकर्स ने महज 70 करोड़ की लागत लगाई थी. AA22xA6 को भारतीय सिनेमा में बनने वाली सबसे मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स का बड़े लेवल पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके तैयार करने में कई इंटरनेशनल स्टूडियो भी सपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि फिल्म के बारे में अधिक जानकारी की पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि इस सिनेमैटिक वेंचर में अल्लू अर्जुन को कई अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाया जाएगा, जिसमें एक एनिमेटेड वर्जन भी शामिल है.

दीपिका भी होंगी अल्लू अर्जुन की फिल्म का हिस्सा!

हाल ही में मेकर्स ने खुलासा किया कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में से एक निभाएंगी. इस फिल्म में कुल 5 अलग-अलग एक्ट्रेसेस के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसी हीरोइनों के नाम चर्चा में हैं. इस बड़ी फिल्म को पैरेलल यूनिवर्स कहा जा सकता है, जिसकी हाल ही में शूटिंग मुंबई में हुई थी, जिसमें भारी वीएफएक्स काम शामिल था.

Related Articles

Back to top button