February 13, 2026 4:26 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

सुकमा में आश्रम के बच्चों को नमक के साथ चावल परोसा, मानकापाल आश्रम अधीक्षक निलंबित

सुकमा: बस्तर संभाग के सुकमा जिले में छात्रावास में बच्चों को परोसे जा रहे भोजन में लापरवाही के मामले थमते नजर नहीं आ रहे. बीते दिनों बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलाने की घटना सामने आई थी. अब सिर्फ नमक के साथ चावल देने का मामला सामने आया है.

बच्चों को चावल के साथ दाल सब्जी की जगह सिर्फ नमक: मिड डे मील या फिर हॉस्टल में बच्चों को गर्म गर्म पौष्टिक भोजन देने की योजना है. लेकिन उसकी जगह बच्चों के खाने में लापरवाही बरती जा रही है. मानकापाल बालक आश्रम की ये घटना है. आश्रम के बच्चों को दोपहर के खाने में नमक के साथ चावल परोसा गया जबकि आश्रम में सोयाबीन, आलू और दूसरी खाद्यान्न सामग्री रखी हुई थी.

Negligence in Sukma

मानकापाल आश्रम प्रभारी अधीक्षक निलंबित: बच्चों को नमक के साथ चावल देने का मामला जैसे ही जिला प्रशासन के संज्ञान में आया, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तत्काल जांच के आदेश दिए. सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा और मण्डल संयोजक मौके पर पहुंचे. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रभारी अधीक्षक जय प्रकाश बघेल ने अपने कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही की है. जिसके बाद 3 सितंबर को आश्रम अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया.

आश्रम के प्रभारी अधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच: बच्चों की देखभाल जैसे संवेदनशील दायित्व से खिलवाड़ करने पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड, शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुकमा तय किया गया है. नियमों के मुताबिक उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा.

आश्रमों और छात्रावासों के जांच के आदेश: कलेक्टर ध्रुव ने साफ कहा “बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आश्रमों और छात्रावासों की नियमित निगरानी हो, ताकि बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन और सुरक्षित माहौल मिल सके.

सुकमा फिनाइल कांड: बता दें कि बीते 21 अगस्त को सुकमा के ही पाकेला पोटाकेबिन छात्रावास में बच्चों के खाने में फिनाइल मिलाने का मामला सामने आया था. इस मामले में सहायक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया. जिसने छात्रावास अधीक्षक से रंजिश के चलते बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button