February 13, 2026 1:22 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

जीएसटी रिफॉर्म से कई मुश्किलें हुई आसान, सिर्फ तीन दिनों में मिलेगा रजिस्ट्रेशन

रायपुर : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में जीएसटी की दरों को रिफॉर्म किया है. जिसका असर काफी सारी चीजों पर पड़ेगा.इसे लेकर बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने जानकारी साझा की. अमित चिमनानी ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से अब लोगों को घर चलाना और घर बनाना आसान हो गया है. जीएसटी टैक्स रिफॉर्म के बाद अब जीएसटी को हम गुड एंड सिंपल टैक्स के रूप में अब हम उसको जान सकेंगे. आम आदमी के जीवन में बचत और देश में खपत दोनों बढ़ने वाली है.

घर बनाना अब होगा सस्ता : बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि हम सब का पहला सपना होता है घर बनाना. घर बनाने की लागत में जो कमी आएगी इसका आकलन हम केवल सीमेंट की दरों में जो कमी हुई है उससे कर सकते हैं. आज एक घर बनाने के लिए सीमेंट का इस्तेमाल होता है, तो उसमें 20% की लागत सीमेंट में लगती है.

चिमनानी के मुताबिक सीमेंट के रेट में 10% कम हुआ है. घर बनाने की लागत में सीमेंट रेट कम करने से 2% लागत कम हो गई. उसके अलावा डेकोरेशन की वस्तुओं में 10% की कमी जिसमें एसी टीवी और फ्रिज शामिल है. उदाहरण के लिए 10 लाख का मकान बनाते हैं तो इसमें 1 लाख रुपए की बचत हो रही है. जो की एक आम आदमी के लिए यह बहुत बड़ी बचत है.

तीन दिनों में मिलेगा जीएसटी  रजिस्ट्रेशन : अगर ट्रिब्यूनल दूसरे राज्य में है तो एक व्यापारी को यहां से ट्रैवल करके जाना होता है. इसमें समय भी खराब होता था. लेकिन अब हर प्रदेश में ट्रिब्यूनल होगा. विवादों के निपटारे में जो खर्चा आता है और जो समय लगता है. इसमें एक तरह से कटौती देखने को मिलेगी. जीएसटी का रजिस्ट्रेशन पहले 7 दिनों में देने का होता था.अब जीएसटी का रजिस्ट्रेशन तीन दिनों में मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button