March 7, 2026 7:54 pm
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर स्पा सेंटर में मसाज के बहाने सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दयालबंद इलाके के होटल इंटरसिटी के सामने गली में संचालित क्लाउड स्पा से पुलिस ने महिला मैनेजर सहित छह युवतियों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला है कि यहां मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था।

मसाज के नाम पर बुलाकर किया गया शोषण

सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि लंबे समय से इस स्पा सेंटर की गतिविधियों पर संदेह जताया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार को दबिश दी गई। यहां मौजूद युवतियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला मैनेजर गोल्डी उन्हें मसाज का काम दिलाने के बहाने बुलाती थी। बाद में अधिक पैसे का लालच देकर उन्हें गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया।

आपत्तिजनक सामग्री जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार युवतियां दूसरे जिलों की रहने वाली हैं और यहां रोजगार की तलाश में आई थीं।

शहर में तेजी से बढ़ रहे स्पा सेंटरों पर सवाल

बिलासपुर शहर में पिछले कुछ वर्षों में स्पा और मसाज सेंटरों की संख्या लगातार बढ़ी है। कई बार इन प्रतिष्ठानों के जरिए अवैध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसी वजह से एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहर में ऐसे रैकेट पनप न सकें।

फिलहाल पुलिस युवतियों और मैनेजर से पूछताछ कर रही है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button