महाराष्ट्र में मुसलमानों के लिए हलाल टाउनशिप! प्लान पर छिड़ा विवाद, BJP ने बताया जमीन जिहाद
महाराष्ट्र के रायगढ़ के कर्जत के पास नेरल में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का विज्ञापन खूब वायरल हो रहा है. इस विज्ञापन को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. वायरल विज्ञापन के वीडियो में मुसलमानों के लिए ‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप’ बनाने की बात कही जा रही है, जिसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. आरोप है कि यह प्रोजेक्ट मुसलमानों के लिए आवासीय कॉलोनी के तौर पर बनाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के प्रचार वीडियो में हिजाब पहने एक महिला हलाल टाउनशिप के बारे में बताती हुई नजर आ रही है. विज्ञापन वाली वीडियो में बताया जा रहा है कि इस टाउनशिप में सब कुछ हलाल होगा. बच्चे जालीदार टॉप पहनेंगे और महिलाएं बुर्का पहनेंगी.
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को शेयर करते हुए इसकी आलोचना की. उन्होंने लिखा, “यह विज्ञापन नहीं, बल्कि ज़हर फैलाने की कोशिश है. मुंबई के पास कर्जत में सिर्फ़ मुसलमानों के लिए एक हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप बनाई जा रही है. यह Nation Within The Nation है. महाराष्ट्र सरकार को नोटिस किया जा रहा है.“





