February 25, 2026 4:25 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
बिहार

बिहार: पटना में भीषण सड़क हादसा, नहर में पलटी कार, 3 की मौत; दो घायल

बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शनिवार की तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां रानी तालाब थाना क्षेत्र सरैया गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जेसीबी के सहारे कार को बाहर निकाल गया, लेकिन तब तक कार मे मौजूद 5 लोगों मे से तीन की मौत हो चुकी थी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है. इधर मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी, 36 वर्षीय नीतू सिंह और 10 वर्षीय अस्तितु कुमारी के रूप में हुई है.

सालगिरह में शामिल होने जा रहा था परिवार

सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले है. घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह है, जिनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक वे सब किसी के शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई. पूरे परिवार में मातम छा गया.

घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि, सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के सरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार को नहर से बाहर निकाला. लेकिन तब तक कार में मौजूद 5 लोगों में से तीन लोगों की मौत चुकी थी. जबकि दो लोग घायल है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. सभी लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली के लिए जा रहे थे.

Related Articles

Back to top button