February 16, 2026 10:58 pm
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

उज्जैन में लव जिहाद झांकी पर बवाल, 2 पक्ष आए आमने-सामने; पथराव के बाद मार्केट बंद

मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के महिदपुर में भगवान श्री सिद्धि विनायक गणेश का एक भव्य जुलूस निकाला जा रहा था. यह जुलूस प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी निकाला जा रहा था, लेकिन जुलूस में शामिल लव जिहाद की झांकी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध किया. विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति पथराव तक पहुंच गई. हालांकि बारिश होने से मामला शांत पड़ गया और इसी बीच मौके भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाया और नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत कराया. इस दौरान मौके पर स्थित तनावपूर्ण हो गई. पुलिस की मौजूदगी में जुलूस को निकाला गया.

महिदपुर क्षेत्र जेल रोड से प्रतिवर्ष भगवान श्री सिद्धिविनायक गणपति का भव्य जुलूस श्री दुर्गेश्वरी सिद्धि विनायक समिति द्वारा धूमधाम से निकाला जाता है. आज दोपहर को भी भगवान श्री सिद्धिविनायक का समारोह जेल रोड से शुरू होकर गुरुद्वारा मार्ग से होते हुए मोती मस्जिद तक पहुंचा था, लेकिन यहां जब मुस्लिम समाज के लोगों ने इस जुलूस में लव जिहाद की झांकी देखी तो विरोध करना शुरू कर दिया. हालात इतने बिगड़ गए की दोनों पक्षों के आमने-सामने आ गए.

बाजार- दुकानें बंद

तनावपूर्ण माहौल होने के बाद क्षेत्र की दुकान बंद हो गई और दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी होने लगी. पथराव जैसी स्थिति भी बनी लेकिन इस समय जोरदार बारिश होने लगी और पुलिस बल के पहुंचने से दोनों पक्षों को समझाईश देकर मामले को शांत कराया गया. घटना के दौरान एसडीएम अजय हिंगे और महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार घटनास्थल पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रण में करते दिखाई दिए.

मुसलमानों से लिया ज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम समाज के लोगों की बात सुनने के साथ ही उनसे ज्ञापन लिया है. पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों से बात की जिसके बाद ही उनका गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने प्रदर्शन करना बंद कर दिया.

विरोध के बावजूद निकली झांकी

लव जिहाद की जिस झांकी को लेकर यह विरोध किया गया था उस झांकी को जुलूस के साथ शामिल करते हुए जुलूस निकाला गया. यह जुलूस मोती मस्जिद के बाद शहीद भगत सिंह चौराहा, विजय स्तंभ, चौक बाजार, भाटी मोहल्ला, दरजी बाखल, पारस गली से होते हुए जेल रोड पहुंचेगा जहां इस जुलूस का समापन होगा.

Related Articles

Back to top button